Batwara 1947 Krishna Poster: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का नया पोस्टर रिलीज, फैंस में खासा उत्साह

आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. 14 अगस्त को फिल्म रिलीज होना इसे खास बना रहा है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि इस फिल्म के जरिए दर्शक विभाजन के उस दर्द को महसूस करेंगे जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है.

X
Antima Pal

Batwara 1947 Krishna Poster: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' एक बार फिर चर्चा में है. फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें भगवान कृष्ण की मूर्ति दिखाई गई है. इस पोस्टर पर लिखा है – 'जब दुनिया ने अपने-अपने पक्ष चुन लिए, तब उसने धर्म का रास्ता चुना.' इस पोस्टर ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है.

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का नया पोस्टर आउट

आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. 14 अगस्त को फिल्म रिलीज होना इसे खास बना रहा है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि इस फिल्म के जरिए दर्शक विभाजन के उस दर्द को महसूस करेंगे जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है.


पोस्टर को देखकर लग रहा है कि फिल्म की कहानी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि भावनाओं को गहराई से छूने वाली है. पहले रिलीज हुए टीजर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. टीजर में दिखाई गई भावुकता और सनी देओल का जबरदस्त अभिनय फैंस को भा गया. अब नया कृष्णा पोस्टर देखकर लोग फिल्म की कहानी को लेकर और ज्यादा उत्सुक हो गए हैं. कई फैंस पहले गाने का इंतजार भी कर रहे हैं.

फिल्म की टीम और कलाकार

'बंटवारा 1947' को राजकुमार संतोषी निर्देशित कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है. मुख्य भूमिका में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे दिग्गज और नए कलाकार नजर आएंगे.

यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी है. इसमें धर्म, इंसानियत और परिवार की कहानी को दिखाया जाएगा. सनी देओल हमेशा से देशभक्ति और भावुक भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में इस फिल्म में उनका किरदार दर्शकों को खूब आकर्षित करने वाला माना जा रहा है.