Battle of Galwan: लद्दाख की ठंडी हवाओं, कम ऑक्सीजन में भी सलमान खान ने दिखाया दम, 'बैटल ऑफ गलवान' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के पहले शेड्यूल की शूटिंग लद्दाख में पूरी कर ली है. यह शेड्यूल बेहद मुश्किल था, क्योंकि सलमान ने न केवल ठंडे मौसम और कम ऑक्सीजन स्तर का सामना किया, बल्कि शारीरिक चोटों के बावजूद भी शूटिंग जारी रखी.
Battle of Galwan: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के पहले शेड्यूल की शूटिंग लद्दाख में पूरी कर ली है. यह शेड्यूल बेहद मुश्किल था, क्योंकि सलमान ने न केवल ठंडे मौसम और कम ऑक्सीजन स्तर का सामना किया, बल्कि शारीरिक चोटों के बावजूद भी शूटिंग जारी रखी. उनकी इस लगन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपने काम के प्रति कितने समर्पित हैं.
लद्दाख में 45 दिनों के शेड्यूल में से सलमान ने 15 दिन शूटिंग की. इस दौरान तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच था और कम ऑक्सीजन स्तर ने चुनौतियों को और बढ़ा दिया. सेट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'सलमान खान और उनकी टीम ने बेहद कठिन परिस्थितियों में शूटिंग की. ठंड और ऑक्सीजन की कमी के बावजूद सलमान ने चोटों को नजरअंदाज करते हुए काम जारी रखा. यह उनके जुनून और प्रोफेशनलिज्म को दर्शाता है.'
लद्दाख की ठंडी हवाओं, कम ऑक्सीजन में भी सलमान खान ने दिखाया दम
Also Read
- एक्टर मोहनलाल होंगे दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित, केंद्र सरकार ने की घोषणा
- कभी कपड़े उतारने का वादा, कभी फैलाई झूठी मौत की अफवाह, अब मंदोदरी बनने पर छिड़ा विवाद, जानें कब-कब विवादों में रहीं पूनम पांडे
- अगर 'लगान' फिर बने तो भुवन की भूमिका में कौन सा एक्टर होगा फिट, आमिर खान ने दे दिया जवाब
'बैटल ऑफ गलवान' एक ऐसी फिल्म है, जो दर्शकों में उत्साह जगा रही है. इस फिल्म में सलमान खान का किरदार और कहानी गलवान घाटी की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन सलमान की मेहनत और इस प्रोजेक्ट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने प्रशंसकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं.
फिल्म का दूसरा शेड्यूल जल्द ही शुरू
शूटिंग के दौरान सलमान को कई चोटें आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. अब उनके पास रिकवरी के लिए ज्यादा समय नहीं है, क्योंकि फिल्म का दूसरा शेड्यूल जल्द ही शुरू होने वाला है. सलमान के फैंस इस खबर से उत्साहित हैं और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. 'बैटल ऑफ गलवान' न केवल सलमान खान की मेहनत और जज्बे की कहानी है, बल्कि यह फिल्म गलवान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को भी दर्शकों के सामने लाएगी. सलमान का यह समर्पण उनके प्रशंसकों के लिए प्रेरणा है और यह फिल्म उनके करियर की एक और खास पेशकश होने की उम्मीद है.