Bantwara 1947 Teaser Out: 29 साल बाद फिर साथ आए सनी देओल-राजकुमार संतोषी, इंटरनेट पर छाया बंटवारा 1947 का टीजर
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म बंटवारा 1947 का मोस्टअवेटेड टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में 1947 के विभाजन का दर्द, संघर्ष और इंसानियत की कहानी दिखाई गई है. फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
मुंबई: भारत के विभाजन पर आधारित मोस्टअवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है. फिल्म के टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म देश के इतिहास के सबसे दर्दनाक दौर की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने जा रही है. फिल्म का टीजर 1947 के भारत विभाजन के दौरान हुए दर्द, बिछड़ने, संघर्ष और मानवीय त्रासदी की झलक दिखाता है. टीजर में अफरा तफरी के बीच लोगों की भावनाएं, परिवारों का बिछड़ना और उस दौर की कठिन परिस्थितियां देखने को मिलती हैं. हालांकि फिल्म सिर्फ दर्द की कहानी नहीं कहती, बल्कि उन हालात में भी उम्मीद, साहस और इंसानियत को जीवित रखने वाले लोगों की कहानी भी सामने लाती है.
सनी देओल के किरदार ने खींचा ध्यान
टीजर का सबसे मजबूत पहलू सनी देओल का दमदार किरदार है. वह ऐसे इंसान के रूप में नजर आते हैं जो नफरत और हिंसा के माहौल में भी इंसानियत और साहस का रास्ता चुनता है. सनी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और भावनात्मक संवाद दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं. टीजर में उनका किरदार फिल्म की आत्मा जैसा महसूस होता है.
Also Read
प्रीति जिंटा की वापसी से फैंस उत्साहित
टीजर में एक्ट्रे, प्रीति जिंटा की भी छोटी लेकिन प्रभावशाली झलक देखने को मिली है. लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं. इसके अलावा फिल्म में शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की एक और खास बात यह है कि डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और सनी देओल लगभग तीन दशक बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. दोनों ने पहले कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया है और अब दर्शकों को इस नई पेशकश का इंतजार है.
सोशल मीडिया पर टीजर को लेकर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कई लोगों ने सनी देओल के अभिनय और फिल्म के भावनात्मक विषय की तारीफ की है. वहीं प्रीति जिंटा की वापसी को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.