बिग बॉस के घर में टक्कर देने पहुंचे आवेज दरबार, नगमा मिराजकर को लेकर सलमान के सामने ये क्या बोल गए?
बिग बॉस 19 में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर आवेज दरबार ने एंट्री ले ली है. शो में उनके साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर भी नजर आएंगी. शो शुरू होने से पहले एक खास इंटरव्यू में आवेज ने बताया कि नगमा और वह एक-दूसरे की सबसे बड़ी ताकत हैं और इस सफर में दोनों एक-दूसरे का सहारा बनेंगे.
आवेज दरबार का नाम सोशल मीडिया की दुनिया में जाना-पहचाना है. लाखों फॉलोअर्स वाले आवेज अब टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 में अपनी असल शख्सियत दिखाने जा रहे हैं. सलमान खान होस्टेड यह शो जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरू हो चुका है. इस बार शो की खास बात यह है कि आवेज के साथ उनकी करीबी दोस्त और अफवाहों में रही गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर भी घर का हिस्सा बनी हैं.
एक इंटरव्यू में जब आवेज से पूछा गया कि क्या नगमा के साथ उनका रिश्ता बिग बॉस हाउस में उनकी कमजोरी बनेगा या ताकत, तो उन्होंने साफ कहा 'यह सौ फीसदी हमारी ताकत होगी. शुरू से लेकर अब तक हम दोनों एक-दूसरे का सहारा रहे हैं.' आवेज ने आगे बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी ग्रोथ में नगमा का अहम योगदान रहा है. वह अक्सर उन्हें सही प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने और नई चीजें आजमाने की सलाह देती रही हैं.
सोशल मीडिया से शो तक का सफर
आवेज ने बताया कि नगमा की टिप्स मानने के बाद उनकी ग्रोथ दोगुनी हुई. वह पहले भी अच्छा कर रहे थे, लेकिन नगमा ने उनकी असली क्षमता को पहचाना और उन्हें सही दिशा दी. यही वजह है कि आज वह बिग बॉस जैसे बड़े मंच पर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि अगर वह कोई गलती करेंगे तो नगमा उन्हें संभालेंगी और अगर नगमा गलती करेंगी तो वह उन्हें सहारा देंगे.
अनएडिटेड वर्जन दिखाने का इरादा
आवेज ने बिग बॉस में जाने से पहले यह भी कहा कि वह शो में अपना ‘अनएडिटेड वर्जन’ लेकर आएंगे. उनका कहना था 'सोशल मीडिया पर जो कंटेंट आप देखते हैं, वह एडिटेड होता है. लेकिन असली जिंदगी में मैं उससे भी ज्यादा मजेदार हूं. मैं सिर्फ एंटरटेनिंग ही नहीं हूं, बल्कि थोड़ा सख्त भी हूं. टास्क में मेरा अलग अंदाज देखने को मिलेगा.'
दर्शकों से उम्मीद
बिग बॉस 19 का मंच आवेज के लिए अपनी असल शख्सियत सामने लाने का मौका है. उन्होंने कहा कि दर्शक उनके इस नए रूप को देखकर जरूर एंजॉय करेंगे. उन्होंने अपने चाहने वालों से उम्मीद जताई कि जिस तरह उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें प्यार दिया, उसी तरह अब इस शो में भी भरपूर समर्थन देंगे.
और पढ़ें
- Bigg Boss 19 में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के 'डेफिनेट' की हुई एंट्री! सलमान खान के शो में ये सितारा मचाएगा धमाल!
- अशनूर कौर ने बाइक पर सवार होकर ली Bigg Boss के घर में एंट्री, सलमान से बोलीं- चुनौती स्वीकार लेकिन मेरी एक कमजोरी है...
- Nikki Murder Case: निक्की के पति का पुराना वीडियो वायरल, लड़की के साथ कार में पकड़ा गया था विपिन, लोगों ने जमकर की थी पिटाई