'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत, इमरान हाशमी की फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए बेच डाले इतने लाख टिकट
'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग ने अच्छा खासा उत्साह दिखाया है. फिल्म के पहले दिन के लिए अब तक 1.30 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं.
Awarapan 2 Advance Booking Report: इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग ने अच्छा खासा उत्साह दिखाया है. फिल्म के पहले दिन के लिए अब तक 1.30 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं. निर्देशक नितिन कक्कड़ की इस फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के 4.08 करोड़ रुपये और ब्लॉक सीटों सहित 6.56 करोड़ रुपये का प्री-सेल्स कलेक्शन हासिल कर लिया है.
'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार फिल्म को ओपनिंग डे पर दो अंकों की मजबूत शुरुआत मिलने की उम्मीद है. कई ट्रेड जानकारों का मानना है कि 'आवारापन 2' 20 करोड़ रुपये के आसपास की बंपर ओपनिंग कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित होगी.
Also Read
साल 2007 में रिलीज हुई मूल फिल्म 'आवारापन' ने दुनियाभर में करीब 12 से 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब उम्मीद जताई जा रही है कि सीक्वल अपनी पहली दिन की कमाई में ही पहली फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर सकता है. मूल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन सीक्वल का प्री-रिलीज बझ काफी सकारात्मक दिख रहा है.
आखिरी बड़ी हिट फिल्म थी 'राज 3'
इमरान हाशमी के लिए यह फिल्म खास मायने रखती है. उनकी आखिरी बड़ी हिट फिल्म 2012 में रिलीज हुई 'राज 3' थी. उसके बाद कई फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें साफ सुथरी हिट नहीं मिली. कुछ फिल्में फ्लॉप रहीं तो कुछ औसत प्रदर्शन पर ही सिमट गईं. ऐसे में 'आवारापन 2' उनके करियर में बॉक्स ऑफिस वापसी का मौका बन सकती है.
फिल्म के टीजर और गानों को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान खींचा. अब एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि दर्शक फिल्म को लेकर उत्सुक हैं. रिलीज के बाद रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ फिल्म की आगे की कमाई तय करेंगे.
'आवारापन 2' इमरान हाशमी की वापसी की कहानी लिख सकती है. अगर फिल्म अपेक्षाओं पर खरी उतरती है तो बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा देखने लायक होगा. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि यह सीक्वल अपने पहले हिस्से से आगे निकल पाता है या नहीं.