Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: इमरान हाशमी को मिली करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, 'आवारापन 2' ने पहले दिन वसूले इतने करोड़
'आवारापन 2' के साथ इमरान हाशमी ने अपने करियर की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग हासिल की है. पिछले कुछ सालों से इमरान की कोई फिल्म बड़ी हिट नहीं रही थी. लेकिन इस बार ऑडियंस एक बार फिर उन्हें बड़े पर्दे पर देखकर खुश है. फिल्म के डायरेक्टर नितिन कक्कड़ हैं.
Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: इमरान हाशमी और दिशा पटानी की फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने तगड़ी कमाई कर ली है. फैंस लंबे समय से इस सीक्वल का इंतजार कर रहे थे और पहले दिन का कलेक्शन देखकर लगता है कि इंतजार रंग लाया.
ओपनिंग डे कलेक्शन कितना रहा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'आवारापन 2' ने भारत में पहले दिन 21 करोड़ रुपये नेट की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 27.20 करोड़ रुपये ग्रॉस का बिजनेस किया है. ये आंकड़े इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक हैं. खास बात ये है कि क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू के बावजूद ऑडियंस ने फिल्म को भरपूर प्यार दिया. एडवांस बुकिंग पहले से ही शानदार थी और उसी का असर ओपनिंग पर दिखा.
इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
'आवारापन 2' के साथ इमरान हाशमी ने अपने करियर की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग हासिल की है. पिछले कुछ सालों से इमरान की कोई फिल्म बड़ी हिट नहीं रही थी. लेकिन इस बार ऑडियंस एक बार फिर उन्हें बड़े पर्दे पर देखकर खुश है. फिल्म के डायरेक्टर नितिन कक्कड़ हैं. रोमांस, एक्शन और इमोशन का तड़का लेकर आई ये फिल्म लोगों को पसंद आ रही है.
Also Read
2007 की 'आवारापन' का रिकॉर्ड टूटा
2007 में आई ओरिजिनल 'आवारापन' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चल पाई थी. उस फिल्म का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन करीब 12.50 करोड़ रुपये था. लेकिन 'आवारापन 2' ने तो पहले ही दिन उससे ज्यादा कमा लिया. यानी सीक्वल ने 18 साल पुराने रिकॉर्ड को पहले दिन ही तोड़ दिया.
खबरों के अनुसार 'आवारापन 2' करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. पहले दिन 21 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म वीकेंड तक अपना बजट निकाल लेगी. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा तो फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी जा सकती है. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी लीड रोल में हैं. दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म के गाने पहले से ही हिट हैं. इसी वजह से यूथ और फैमिली ऑडियंस दोनों थिएटर पहुंच रहे हैं.