Avengers: Doomsday का नया स्पेशल लुक जारी, Doctor Doom के खौफनाक रूप ने मचाई खलबली; WATCH VIDEO

Marvel ने Avengers: Doomsday का नया स्पेशल लुक जारी किया है. वीडियो में Robert Downey Jr. के Doctor Doom को तबाह दुनिया के बीच Avengers और X-Men से भिड़ते दिखाया गया है.

Youtube
Ashutosh Rai

Marvel ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए Avengers: Doomsday का नया स्पेशल लुक रिलीज किया. करीब दो मिनट के इस वीडियो में Doctor Doom की कहानी, उसकी ताकत और उसे रोकने की कोशिश करते कई सुपरहीरोज नजर आते हैं. Robert Downey Jr. का खतरनाक अंदाज वीडियो की सबसे बड़ी खासियत है.

Doctor Doom की कहानी से शुरू हुआ स्पेशल लुक

2 मिनट 10 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत Victor von Doom के अपने सिंहासन पर बैठे होने से होती है. Sue Storm की आवाज में बताया जाता है कि Doom हमेशा से बेहद बुद्धिमान रहा है. अपने करीबियों से दूर होने के बाद वह बदल गया. वीडियो में Sue Storm को Magneto, Steve Rogers, Shang-Chi, Shuri, Thor और Gambit जैसे किरदारों के साथ बातचीत करते दिखाया जाता है. इसके बाद कहानी एक ऐसी दुनिया तक पहुंचती है, जो पूरी तरह बर्बाद नजर आती है. Reed Richards इस तबाही को देखकर Doom से सवाल करते हैं कि क्या इस विनाश के पीछे उसी का हाथ है.