मौनी रॉय संग उड़ी अफेयर की अफवाहें तो फूटा अर्जुन बिजलानी का गुस्सा, पोस्ट शेयर लगा दी क्लास
अर्जुन बिजलानी ने मौनी रॉय के साथ डेटिंग की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि दोनों पिछले 15 साल से अच्छे दोस्त हैं और हर दोस्ती को रोमांटिक रिश्ता बताना सही नहीं है.
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही डेटिंग की अफवाहों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि 15 साल पुरानी दोस्ती को केवल सुर्खियां बनाने के लिए प्रेम संबंध का नाम देना उचित नहीं है. हाल ही में दोनों को एक डिनर पार्टी में साथ देखा गया था. इसके बाद सोशल मीडिया और कई गॉसिप प्लेटफॉर्म पर दोनों के डेट करने की खबरें सामने आने लगी थीं.
मौनी रॉय संग डेटिंग की खबरों पर भड़के अर्जुन बिजलानी
अर्जुन बिजलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा कि दो लोग जो पिछले 15 साल से दोस्त हैं, वे सिर्फ किसी गॉसिप हेडलाइन की वजह से अचानक कपल नहीं बन जाते. उन्होंने कहा कि कई बार दोस्त सिर्फ मुश्किल समय में एक दूसरे का साथ देने के लिए मिलते हैं. हर दोस्ती को रोमांटिक रिश्ता बनाकर पेश करना सही नहीं है. हालांकि बाद में एक्टर ने यह पोस्ट हटा दिया.
मीडिया से की जिम्मेदार रिपोर्टिंग की अपील
अर्जुन बिजलानी ने मीडिया और गॉसिप पेजों से अपील की कि किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि जरूर करें. उन्होंने कहा कि बिना पुष्टि के ऐसी खबरें लोगों की निजी जिंदगी में दखल देती हैं और अनावश्यक भ्रम पैदा करती हैं. जिम्मेदार पत्रकारिता ही विश्वसनीयता बनाती है, केवल क्लिक हासिल करने वाली खबरें नहीं.
Also Read
- सावन और त्योहारों से पहले बाजारों में छाई रौनक, सड़कें, दुकानें और शॉपिंग एरिया पूरी तरह हुए रंगीन
- इंजीनियरिंग छोड़ चुनी UPSC की राह... अब दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने अनुराग कुमार, जानें उनकी पूरी कहानी
- टेकऑफ से पहले इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट; पूरी रात चली जांच
एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा भी अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय के समर्थन में सामने आईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट पर नाराजगी जताते हुए लिखा कि केवल व्यूज बढ़ाने के लिए किसी के बारे में कुछ भी लिख देना गलत है. उनकी प्रतिक्रिया के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया.
नागिन से बनी थी हिट जोड़ी
अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की दोस्ती कई साल पुरानी है. दोनों ने वर्ष 2015 में एकता कपूर के लोकप्रिय टीवी शो नागिन में साथ काम किया था. रितिक और शिवन्या की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसी वजह से दोनों आज भी टीवी की सबसे लोकप्रिय ऑन स्क्रीन जोड़ियों में गिने जाते हैं.