बीफ है या खिचड़ी! द केरला स्टोरी 2 पर आया अनुराग कश्यप का रिएक्शन, फिल्म के किस सीन को बताया प्रोपेगेंडा

द केरला स्टोरी 2 के ट्रेलर पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने कड़ा रिएक्शन दिया है. उन्होंने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताते हुए मेकर्स पर लालच और समाज को बांटने का आरोप लगाया. फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए कोच्चि पहुंचे फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान द केरला स्टोरी 2 पर अपने रिएक्शन शेयर किए हैं. जब उनसे फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना झिझक इसे प्रोपेगेंडा बताया और फिल्म की कड़ी आलोचना की. उन्होंने ट्रेलर में दिखाए गए विवादित सीन पर भी सवाल उठाए, जिसमें एक महिला को जबरदस्ती बीफ खिलाते हुए दिखाया गया है. कश्यप ने कहा कि ऐसा चित्रण अवास्तविक है और सिर्फ विवाद पैदा करने के लिए किया गया लगता है.

अनुराग कश्यप ने कहा कि इस तरह की फिल्में समाज में विभाजन पैदा करती हैं. उनका आरोप है कि मेकर्स का मकसद सिर्फ पैसा कमाना है और विवादों के जरिए चर्चा बटोरना है. उन्होंने कहा कि सिनेमा का काम लोगों को सोचने पर मजबूर करना है, न कि उन्हें बांटना. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. कुछ लोग उनके समर्थन में खड़े नजर आए तो कुछ ने इसे फिल्म के खिलाफ अनावश्यक टिप्पणी बताया.

द केरला स्टोरी 2 पर क्या बोले अनुराग कश्यप

द केरला स्टोरी 2 ने रिलीज से पहले ही राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फिल्म की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की फिल्में राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं. उन्होंने इसे नफरत फैलाने की कोशिश बताया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की.

Anurag Kashyap on The Kerala Story 2
by u/Hungry_Business592 in BollyBlindsNGossip

मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल धार्मिक सद्भाव और सामाजिक विकास के लिए जाना जाता है. ऐसे में किसी भी तरह की गलत छवि पेश करना ठीक नहीं है. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे किसी भी तरह के भ्रामक प्रचार से दूर रहें.

27 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बार फिल्म में अदा शर्मा की जगह उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा नजर आएंगी. मेकर्स का दावा है कि यह कहानी एक अलग दृष्टिकोण के साथ पेश की गई है. पहली फिल्म की तरह यह सीक्वल भी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गया है. अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर दर्शक इसे किस तरह का रिस्पॉन्स देते हैं.