Yash से मिलकर गदगद हुए अनुपम खेर, 'टॉक्सिक' के लिए दी बधाई, लिखा- 'तुमने जो बनाया है...'

अनुपम खेर ने लिखा कि यश से मिलना उनके लिए बहुत खुशी की बात थी. उन्होंने कहा कि यश एक घटना की तरह हैं. खेर ने केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 में यश के किरदार रॉकी की प्रशंसा की. उन्होंने बताया कि यश ने सिर्फ रॉकी का रोल नहीं किया, बल्कि उस किरदार में जान डाल दी. उन्होंने किरदार को स्वैगर और भारतीय सिनेमा में एक यादगार जगह दी.

X
Antima Pal

Anupam Kher Meets Yash: वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में यश से स्टूडियो में मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा और भावुक नोट लिखा. इसमें उन्होंने यश की कामयाबी और व्यक्तित्व की खूब तारीफ की.

यश से मिलकर गदगद हुए अनुपम खेर

अनुपम खेर ने लिखा कि यश से मिलना उनके लिए बहुत खुशी की बात थी. उन्होंने कहा कि यश एक घटना की तरह हैं. खेर ने केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 में यश के किरदार रॉकी की प्रशंसा की. उन्होंने बताया कि यश ने सिर्फ रॉकी का रोल नहीं किया, बल्कि उस किरदार में जान डाल दी. उन्होंने किरदार को स्वैगर और भारतीय सिनेमा में एक यादगार जगह दी.

स्क्रीन पर मजबूत उपस्थिति के पीछे अनुपम खेर को यश एक गर्मजोशी भरे, जमीन से जुड़े और सोचने वाले इंसान के रूप में मिले. दोनों ने सिनेमा, जिंदगी, माता-पिता, परिवार, सपनों और उन यात्राओं के बारे में बात की जो हमें आकार देती हैं.

अनुपम खेर ने आगे लिखा कि जब वे युवा अभिनेताओं से मिलते हैं जो कुछ अलग और शानदार करने की जुनून रखते हैं, तो उन्हें नई ऊर्जा मिलती है. उनकी आग उन्हें और मेहनत करने, गहराई से काम करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करती है. उन्होंने कहा कि यही सिनेमा की खूबसूरती है. हम अलग-अलग पीढ़ियों से आते हैं, लेकिन हमारे सपने एक ही भाषा बोलते हैं.

खेर ने यश की आगामी फिल्म टॉक्सिक के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा- 'मेरे प्रिय यश, तुम्हारी आने वाली फिल्म टॉक्सिक अपना जादू बिखेरे और उसे भरपूर प्यार व सफलता मिले. प्रेरणा देते रहो, जीतते रहो। ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं, मेरे दोस्त!'

टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. दर्शक और ट्रेड एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाएगी।. यश की पिछले फिल्मों की सफलता को देखते हुए टॉक्सिक को लेकर काफी उत्साह है.