अन्नू कपूर ने 'रामायण' में साई पल्लवी की कास्टिंग पर उठाए सवाल, बोले- 'सीता मां हैं, सोचिए किसे रोल दिया'

अन्नू कपूर से फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया. अन्नू ने कहा- 'आप जिसका नाम ले रहे हो, उसे मैं जानता भी नहीं हूं. कौन है? क्या करते हैं? मुझे तो पता भी नहीं.' इस बयान से साफ है कि अन्नू कपूर इस प्रोजेक्ट के क्रिएटिव टीम से भी पूरी तरह वाकिफ नहीं हैं.

X
Antima Pal

Annu Kapoor on Ramayana: 'रामायण' फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है, लेकिन इससे पहले वेटरन एक्टर अन्नू कपूर ने फिल्म की कास्टिंग पर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने साई पल्लवी को सीता का रोल दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीता मां का किरदार बहुत पवित्र है, इसलिए सोच-समझकर एक्टर चुननी चाहिए.

अन्नू कपूर ने 'रामायण' में साई पल्लवी की कास्टिंग पर उठाए सवाल

अन्नू कपूर ने मीडिया संग बातचीत में कहा- 'जो बनाएंगे, वो टेक्नोलॉजी के मामले में रामानंद सागर की 'रामायण' को पीछे छोड़ देंगे. लेकिन उसके बाद ये सोचिए कि आपने सीता का रोल किसे दिया है? सीता मां हैं.' उनका इशारा साफ तौर पर साई पल्लवी की तरफ था. अन्नू कपूर का कहना है कि राम और सीता जैसे दिव्य किरदारों को निभाने की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है क्योंकि ये भारत के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े हैं.

'सीता मां हैं, सोचिए किसे रोल दिया'

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल कर रहे हैं और उनकी लुक पहले ही रिलीज हो चुकी है, लेकिन साई पल्लवी की सीता वाली लुक अभी तक छिपाकर रखी गई है. अन्नू कपूर ने कहा कि फिल्म भले ही विजुअली बहुत भव्य बने, लेकिन कास्टिंग अगर सही नहीं हुई तो दर्शक मना कर सकते हैं.


नितेश तिवारी को भी नहीं जानते अन्नू

जब अन्नू कपूर से फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया. अन्नू ने कहा- 'आप जिसका नाम ले रहे हो, उसे मैं जानता भी नहीं हूं. कौन है? क्या करते हैं? मुझे तो पता भी नहीं.' इस बयान से साफ है कि अन्नू कपूर इस प्रोजेक्ट के क्रिएटिव टीम से भी पूरी तरह वाकिफ नहीं हैं.

'रामायण' फिल्म को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्सुकता है. 18 जुलाई 2026 को दिल्ली के भारत मंडपम में भव्य इवेंट के जरिए ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा. पूरी कास्ट और क्रिएटर्स इस इवेंट में शामिल होंगे. वहीं 24 जुलाई को ट्रेलर दुनिया भर में रिलीज होगा. फैंस की नजरें अब साई पल्लवी की लुक पर टिकी हुई हैं. कई लोग अन्नू कपूर के बयान से सहमत भी दिख रहे हैं तो कुछ लोग इसे अनावश्यक विवाद मान रहे हैं. 'रामायण' जैसे महाकाव्य पर बनी फिल्म में कास्टिंग हमेशा चर्चा का विषय रही है. टीवी सीरियल 'रामायण'  में दीपिका चिखलिया ने सीता का रोल किया था, जो आज भी लोगों के दिलों में बसता है.