Anjali Arora Video: 'कच्चा बादाम' के बाद अंजलि अरोड़ा ने अपने डांस से फिर लगाई आग, वीडियो में देखें क्या नोरा फतेही को पिलाया पानी?
'लॉक अप' फेम अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका थाईलैंड के पटाया शहर में एक बार में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अंजलि 'ओ साकी साकी' गाने पर चमचमाते हुए पेस्टल रंग के आउटफिट में बैकग्राउंड डांसर्स के साथ थिरकती नजर आ रही हैं.
Anjali Arora Viral Video: सोशल मीडिया सनसनी और 'लॉक अप' फेम अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका थाईलैंड के पटाया शहर में एक बार में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अंजलि 'ओ साकी साकी' गाने पर चमचमाते हुए पेस्टल रंग के आउटफिट में बैकग्राउंड डांसर्स के साथ थिरकती नजर आ रही हैं. यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया, लेकिन इसके साथ ही अंजलि को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है.
'कच्चा बादाम' गाने से रातोंरात मशहूर हुईं अंजलि अरोड़ा पहले भी अपने वीडियोज के कारण चर्चा में रह चुकी हैं. इस बार उनके इस डांस वीडियो ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने सवाल उठाए हैं कि क्या अंजलि अब एक्टिंग छोड़कर क्लब में डांस परफॉर्मेंस की दुनिया में कदम रख रही हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए, जैसे- 'अंजलि अब क्लब क्वीन बन गईं!' तो कुछ ने पूछा, 'क्या ये उनका नया करियर है?'
Also Read
- Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में टीवी स्टार्स के बाद अब बॉक्सर माइक टायसन की होगी धमाकेदार एंट्री? फैंस के बीच मची हलचल
- रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के सेट पर अचानक 100 से ज्यादा क्रू मेंबर बीमार, जानें किस बीमारी ने हिला दी पूरी यूनिट!
- NO Entry 2: 'नो एंट्री' से इन 3 एक्टर का कटा पत्ता, स्टारकास्ट को लेकर बोनी कपूर ने किया खुलासा
'कच्चा बादाम' के बाद अंजलि अरोड़ा ने अपने डांस से फिर लगाई आग
वीडियो में अंजलि का कॉन्फिडेंस और एनर्जी देखने लायक है. वह बार के माहौल में पूरी तरह मस्ती में डांस करती दिख रही हैं. हालांकि इस वीडियो के बाद उनके करियर को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ का कहना है कि यह सिर्फ छुट्टियों के दौरान का एक मजेदार पल हो सकता है, जबकि कुछ का मानना है कि अंजलि अब प्रोफेशनल डांस परफॉर्मर के तौर पर नजर आ सकती हैं.
अंजलि ने अभी तक इन अटकलों या ट्रोलिंग पर कोई जवाब नहीं दिया है. उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह इस वायरल वीडियो पर क्या कहेंगी. बता दें अंजलि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने डांस और फैशन वीडियोज शेयर करती हैं.