'लाला हमसे न भिड़ियो...', सामने आया अनिल कपूर की 'सूबेदार' का धांसू टीजर, रिलीज डेट भी हुई रिवील

अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म 'सूबेदार' का हाल ही में जबरदस्त टीजर आउट हो गया है. टीजर की झलक में एक्टर बेहद दमदार किरदार में नजर आ रहे है.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड के 'एवरग्रीन' एक्टर अनिल कपूर एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. उनकी नई फिल्म 'सूबेदार' का धमाकेदार टीजर आज रिलीज हो गया है, जिसने फैंस में खलबली मचा दी है. साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी ऑफिशियल तौर पर घोषित कर दी है. यह फिल्म 5 मार्च 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

 सामने आया अनिल कपूर की 'सूबेदार' का धांसू टीजर

टीजर की शुरुआत काफी इंटेंस सीन से होती है, जहां अनिल कपूर और फैसल मलिक के बीच टेंशन दिखाई देती है. अनिल कपूर का किरदार सूबेदार अर्जुन मौर्या है, जो एक रिटायर्ड सैनिक लगता है. शुरुआत में वो गुस्से पर काबू रखते नजर आते हैं, लेकिन जैसे-जैसे सीन आगे बढ़ता है, उनका गुस्सा फूट पड़ता है और वो फुल एक्शन मोड में आ जाते हैं. 

टीजर में बुंदेलखंडी बैकग्राउंड का अंदाज साफ झलकता है. अनिल कपूर की आवाज में बुंदेली स्टाइल का पावरफुल डायलॉग सुनाई देता है - 'लाला हमसे न भिड़ियो', जिसका मतलब है 'बेटा, हमसे टकराने की कोशिश मत करना' यह डायलॉग फैंस को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिल्म की कहानी भारतीय हार्टलैंड पर आधारित है, जहां एक पूर्व सैनिक अपनी बेटी और परिवार की रक्षा के लिए भ्रष्टाचार और दुश्मनों से लड़ता है. यह सिर्फ हाई-वोल्टेज एक्शन नहीं, बल्कि पिता-बेटी के इमोशनल रिश्ते पर भी गहरा फोकस वाली ड्रामा है.

फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने किया डायरेक्ट

अनिल कपूर का लुक ग्रिट्टी और रफ है, जो उनके पिछले रोल्स से बिल्कुल अलग है. राधिका मदान उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं, जो उनकी बेटी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने 'तुम्हारी सुलू' और 'जलसा' जैसी फिल्में बनाई हैं. स्क्रिप्ट सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है. प्रोडक्शन में विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी शामिल हैं. सपोर्टिंग कास्ट में सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक जैसे दिग्गज कलाकार हैं.