'81 की उम्र में भी काम करूंगा, मेरी मर्जी...,' बिग बी ने बता दिया क्यों उन्हें हमेशा काम करना है पसंद

81 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. वो फिल्मों में भी लगातार अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे हैं. सभी बिग बी से हमेशा ही पूछते हैं कि वो 81 साल की उम्र में काम क्यों करते हैं. हाल ही में उनको लेकर एक सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है कि आखिर 81 की उम्र में बिग बी काम क्यों कर रहे है. अब इसका जवाब उन्होंने अपने ब्लॉग में दिया है.

Social Media
India Daily Live

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की फैन फालोइंग आज देश ही नहीं विदेश में भी है. अपने अब तक के करियर में अमिताभ ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. सोशल मीडिया पर भी बिग बी काफी एक्टिव रहते हैं. ये कहना गलत नहीं होगा की उनके दिन की शुरुआत सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ शुरू होती है. आज 81 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. वो फिल्मों में भी लगातार अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे है. सभी बिग बी से हमेशा ही पूछते हैं कि वो 81 साल की उम्र में काम क्यों करते हैं. हाल ही में केबीसी के दौरान भी उनसे यह सवाल पूछा गया. इस पर अब खुद महानायक ने अपने ब्लॉग में इसका जवाब दिया कि अब वो क्यों काम कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग में लिखा, 'वे काम के सेट पर मुझसे पूछते रहते हैं, मेरे काम करने का कारण और मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है, सिवाय इसके कि यह मेरे लिए एक और नौकरी का अवसर है और क्या कारण हो सकता है. दूसरों के पास अवसरों और परिस्थितियों का अपना आकलन होता है और अक्सर वे अपने मॉडल को सबसे बेहतर मनाते है. मेरे जूते पहनकर देखिए, और पता लगाइए, हो सकता कि आप सही हो. और हो सकता है कि नहीं...आपको अपने निष्कर्ष निकालने की स्वतंत्रता है और मुझे अपने काम की स्वतंत्रता है'.

'मेरा काम मुझे दिया गया था..'

बिग बी अमिताभ ने आगे कहा, 'मेरा काम मुझे दिया गया था...जब आपको यह कर दिया जाता है तो उस सवाल का जवाब दें, हो सकता है कि मेरे कारण आपसे सहमत न हो लेकिन क्योंकि अभिव्यक्ति के अधिकार को उपस्थिति के कई सुरंग दिए गए हैं इसलिए आपकी बात सुनी जाती है. आपने कहा, 'मैंने सुना, मैंने काम करने का कारण बताया...वह मैं हूं.'

बंद शटर और ताला लगा हुआ है

मेरे पास जो कारण है वह मेरा है. बंद शटर और ताला लगा हुआ है. आपको अपने रेत के महल बनाने और इसके निर्माण का आनंद लेने के लिए मजबूर करती है. समय के साथ रेत के महल गिर जाते हैं और अगर यह आपके और आपके व्यवसाय के लिए बनाया गया है. मेरा काम हो गया है और यह स्थिर है, मैं काम करता हूं, बस क्या इससे कोई समस्या है...? तो फिर काम पर लग जाओ और पता लगाओ?

ये भी देखिए