करियर की शुरुआत में जब लंबाई के लिए उड़ता था अमिताभ बच्चन का मजाक, बिग बी ने याद किए संघर्ष के दिन
अमिताभ हंसते हुए बोले कि शुरुआती दिनों में उन्हें खूब डांट पड़ी. लोग कहते थे कि उन्हें एक्टिंग कुछ नहीं आती, वे बहुत लंबे हैं और घर चले जाएं. लंबाई को लेकर ट्रोलिंग आम बात थी. कई लोगों ने कहा कि इतने लंबे आदमी को स्क्रीन पर जगह नहीं मिलेगी.
Amitabh Bachchan Recalls Struggling Days: बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने संघर्ष के दिनों की यादें ताजा की हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के स्वर्ण पदक विजेताओं लवलीना बोर्गोहेन, झंडू कुमार, शर्मिला ढंकर और अस्मिता दे के साथ एक खास बातचीत में बिग बी ने उन मुश्किलों का जिक्र किया जो फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने पर आई थीं. यह एपिसोड भारत की खेल उपलब्धियों को समर्पित था.
जब लंबाई के लिए उड़ता था अमिताभ बच्चन का मजाक
अस्मिता ने पूछा कि जैसे खिलाड़ियों को कोच गलतियों पर डांटते हैं, क्या अभिनेताओं को भी डायरेक्टर से ऐसी फटकार मिलती है. इस पर अमिताभ हंसते हुए बोले कि शुरुआती दिनों में उन्हें खूब डांट पड़ी. लोग कहते थे कि उन्हें एक्टिंग कुछ नहीं आती, वे बहुत लंबे हैं और घर चले जाएं. लंबाई को लेकर ट्रोलिंग आम बात थी. कई लोगों ने कहा कि इतने लंबे आदमी को स्क्रीन पर जगह नहीं मिलेगी.
सुधार के जरिए धीरे-धीरे खुद को निखारा
काम मिलने के बाद भी आलोचना जारी रही. निर्देशक उन्हें कहते कि खड़े होकर डायलॉग बोलो, लेकिन तरीका गलत है. ऐसी डांट और सुधार के जरिए धीरे-धीरे उन्होंने खुद को निखारा. अमिताभ ने बताया कि आलोचना ने उन्हें बेहतर अभिनेता बनाया. एक दिलचस्प वाकया भी उन्होंने सुनाया. आमतौर पर वे शूटिंग पर समय से पहुंचने की कोशिश करते थे. एक बार देर हो गई. उनके पास खुद की गाड़ी नहीं थी, इसलिए किसी और की गाड़ी से पहुंचे. निर्देशक सेट के बाहर खड़े थे. उन्होंने देखा कि शूटिंग पैकअप हो चुकी है और कहा- यहां से निकल जाओ. इस तरह उन्हें सेट से बाहर कर दिया गया.
Also Read
अमिताभ बच्चन की यह बातें बताती हैं कि सफलता आसान नहीं आती. आज वे हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं, लेकिन शुरुआत में रिजेक्शन और आलोचना उनके साथ रही. लंबाई जैसी चीज को कमी बताने वाले लोग भी बाद में उनके फैन बन गए.