बनना चाहते हैं बिग बी का पड़ोसी? बस इतनी कीमत चुका खरीद सकते हैं जलसा के बगल की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के बगल में एक प्रॉपर्टी खाली है. अगर आप बिग बी के पड़ोसी बनना चाहते हैं तो उस प्रॉपर्टी की कीमत जान लीजिए.
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री का वो नाम है जिनको देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं. बिग बी की एक झलक पाने के लिए वो किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं. शायद यही कारण हैं कि आपको अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर फैंस की काफी भीड़ मिल जाती है.
बिग बी को देखने के लिए उनके फैंस जलसा के बाहर पलके बिछाए उनका इंतजार करते हैं और अमिताभ बच्चन भी उनके इंतजार का फल उन्हें देते हैं और अपने घर के बाहर फैंस से मिलने आते हैं. कई बार तो फैंस के मन में सवाल आता है कि काश मेरा घर यहीं होता तो हम आपको बता दें कि मिस्टर बच्चन के घर के बाहर एक प्रॉपर्टी बिकाउ है जिसकी कीमत हम आपको बताते हैं-
बस इतनी कीमत चुका खरीद सकते हैं जलसा के बगल की प्रॉपर्टी
स्टारडम क्या होता है ये आप Amitabh Bachchan को देखकर समझ सकते हैं. एक्टर की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस हर रविवार को जलसा के बाहर जाते हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट की मानें तो उसमें बताया गया है कि अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के ठीक बगल में एक बंगला है जो कि बिकाऊ है. डॉयचे बैंक ने इस प्रॉपर्टी की कीमत 25 करोड़ रुपये बता रहा है.
Also Read
आपको बता दें कि इस प्रॉपर्टी की ईएमडी 2.50 करोड़ रुपये होगी. ऐसे में आमतौर पर नीलामी के लिए इसकी कीमतें कम रखी जाती है. इसलिए अगर ठीक अनुमान लगाया जाए तो इस प्रॉपर्टी की कुल कीमत 30-35 करोड़ रुपये है. इसका मतलब 25 करोड़ रुपये का भुगतान कर आप मिस्टर बच्चन के पड़ोसी बन सकते हैं.
अमिताभ बच्चन कई लोगों की प्रेरणा हैं और उनकी पर्सनैलिटी हर किसी को काफी प्रभावित करती है. बिग बी कई सालों से फिल्मों के जरिए लोगों को इंटरटेन कर रहे हैं. सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि कई शोज को होस्ट कर, विज्ञापन के जरिए भी लोगों को अपना बना रहे हैं.