Ameesha Patel Happy Birthday: पिता से लड़ाई, कानूनी जंग, करियर में डाउनफॉल... फिर भी नहीं मानी हार, 'गदर 2' से की धमाकेदार वापसी
अभिनेत्री अमीषा पटेल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. एक समय इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल रहीं अमीषा ने शोहरत, कॉन्ट्रोवर्सी, पारिवारिक तनाव और कानूनी लड़ाइयों का सामना किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और धमाकेदार वापसी की.
बॉलीवुड में सफलता की चमक जितनी तेज होती है, उतनी ही मुश्किल होती है उसे लंबे समय तक बनाए रखना. कुछ सितारे बुलंदियों पर पहुंचकर भी जिंदगी की ऐसी चुनौतियों से गुजरते हैं, जो उन्हें अंदर तक झकझोर देती हैं. अभिनेत्री अमीषा पटेल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. एक समय इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल रहीं अमीषा ने शोहरत, कॉन्ट्रोवर्सी, पारिवारिक तनाव और कानूनी लड़ाइयों का सामना किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और धमाकेदार वापसी की.
9 जून 1975 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में जन्मी अमीषा पटेल 2026 में अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. विदेश से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और बहुत कम समय में बड़ी सफलता हासिल की. हालांकि, उसके बाद भी उनकी मुश्किल कम नहीं हुई.
रातों रात बनी स्टार...
अमीषा पटेल ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखा था. पहली ही फिल्म की सफलता ने उन्हें रातों-रात पहचान दिला दी. इसके बाद 'गदर: एक प्रेम कथा' ने उनके करियर को नई बुलंदियों पर पहुंचा और वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगीं.
परिवार से विवाद ने बदली जिंदगी
करियर के सुनहरे दौर के बीच अमीषा की निजी जिंदगी में बड़ा तूफान आया. उन्होंने अपने पिता पर आर्थिक मामलों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया और कानूनी कार्यवाही शुरू की. यह विवाद लंबे समय तक मीडिया की सुर्खियों में रहा और इसका असर उनके प्रोफेशनल जीवन पर भी पड़ा.
कानूनी मामलों ने बढ़ाई मुश्किलें
बाद के सालों में अमीषा कई कानूनी विवादों में घिर गईं. फिल्म निर्माण से जुड़े कुछ मामलों में उन पर वित्तीय अनियमितताओं और चेक बाउंस के आरोप लगे. इन मामलों ने उनकी सार्वजनिक छवि को काफी नुकसान पहुंचाया और उनका नाम फिल्मों से ज्यादा विवादों के कारण चर्चा में रहने लगा.
करियर में आया लंबा ठहराव
2010 से 2020 के बीच का समय उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा. फिल्मों में अवसर कम होते गए और जो प्रोजेक्ट मिले, वे दर्शकों पर खास प्रभाव नहीं छोड़ सके. धीरे-धीरे वह बॉलीवुड के मेन स्ट्रीम से दूर होती चली गईं.
'गदर 2' से शानदार वापसी
लेकिन वो कहते हैं कि जिंदगी थमने का नाम नहीं होता... वैसे ही अमीषा ने हार नहीं मानी और खुद को लगातार बेहतर करती गईं. जब कई लोगों को लगा कि उनका करियर खत्म हो चुका है, तब अमीषा ने 'गदर 2' के जरिए धमाकेदार वापसी की. 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. फिल्म की कामयाबी के साथ अमीषा पटेल ने भी साबित कर दिया कि मुश्किल दौर चाहे कितना भी लंबा क्यों न हो, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर वापसी हमेशा संभव है.
और पढ़ें
- Sonam Kapoor Birthday: वेटर से अभिनेत्री तक का सफर! एक्ट्रेस नहीं डायरेक्टर बनना चाहती थीं सोनम
- Karan Wahi Birthday: कभी विराट संग खेलते थे क्रिकेट, फिर एक चोट ने बदल दी जिंदगी; जानें क्रिकेटर से एक्टर कैसे बने करण वाही
- बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी बॉबी देओल की 'बंदर', तीन दिन में ही हुई फुस्स! अबतक कमाए बस इतने करोड़