आलिया भट्ट की 'अल्फा' का नया पोस्टर आउट, नहीं देखा होगा पहले कभी शरवरी वाघ का ऐसा अंदाज

पोस्टर में शरवरी के कंधे के पास एक साइकिल का टैटू साफ दिख रहा है. इस टैटू को देखते ही नेटिजन्स ने इसे राजनीतिक पार्टी से जोड़ दिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स मजाकिया कमेंट्स कर रहे हैं.

X
Antima Pal

Alpha Sharvari Character Poster: यश राज फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' के मेकर्स ने शनिवार को मुख्य कलाकारों के किरदार पोस्टर्स जारी कर दिए. फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं. चारों पोस्टर्स में सबसे ज्यादा चर्चा शरवरी वाले पोस्ट पर हो रही है.

आलिया भट्ट की 'अल्फा' का नया पोस्टर आउट

पोस्टर में शरवरी के कंधे के पास एक साइकिल का टैटू साफ दिख रहा है. इस टैटू को देखते ही नेटिजन्स ने इसे राजनीतिक पार्टी से जोड़ दिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स मजाकिया कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'क्या अल्फा में शरवरी समाजवादी पार्टी की सपोर्टर है?' दूसरे यूजर ने कहा- 'साइकिल देखकर लग रहा है चुनावी माहौल है.' कुछ यूजर्स इसे फिल्म की कहानी से जोड़कर अनुमान लगा रहे हैं कि शरवरी का किरदार किस प्रकार का होगा. कुछ नेटिजन्स को पोस्टर पसंद नहीं आया.


यूजर्स ने किया रिएक्ट 

एक यूजर ने लिखा- 'पोस्टर थोड़ा निराशाजनक लगा. AI वाले वाइब्स बहुत ज्यादा हैं. चेहरा लगभग बदल सा गया है.' कई लोग सिनेमैटिक फील की कमी महसूस कर रहे हैं. हालांकि कुछ यूजर्स पोस्टर को स्टाइलिश बता रहे हैं और फिल्म को लेकर उत्सुकता जता रहे हैं.

'अल्फा' फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव

'अल्फा' फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है. पहले इसे पिछले साल रिलीज होना था, फिर अप्रैल 2026 तय किया गया. बाद में 10 जुलाई 2026 की तारीख तय हुई, लेकिन अब इसे एक हफ्ता पहले कर दिया गया है. फिल्म अब 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 

YRF की इस फिल्म को लेकर दर्शकों की जबरदस्त उम्मीदें हैं. टीजर और ट्रेलर को मिला-जुला रेस्पॉन्स मिला था. कुछ लोगों को एक्शन सीक्वेंस पसंद आए तो कुछ को कहानी थोड़ी कॉमन लगी. अब पोस्टर्स के बाद दर्शक फिल्म की कहानी और कलाकारों के लुक को लेकर चर्चा कर रहे हैं.