Alpha फ्लॉप होते ही आलिया भट्ट ने खेला बड़ा दांव! Tumbbad 2 का किया ऐलान
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आखिरकार लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर 'तुम्बाड 2' में काम करने की पुष्टि कर दी है. एक्ट्रेस फिल्म में सोहुम शाह के साथ नजर आएंगी.
Alia Bhatt Joins Tumbbad 2: बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आखिरकार लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर 'तुम्बाड 2' में काम करने की पुष्टि कर दी है. एक्ट्रेस फिल्म में सोहुम शाह के साथ नजर आएंगी. फिल्म के प्रशंसकों में इस खबर को सुनकर खुशी की लहर दौड़ गई है.
Alpha फ्लॉप होते ही आलिया भट्ट ने खेला बड़ा दांव!
आलिया ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा- 'तुम्बाड' मुझे पहली बार देखने के बाद से ही छू गया था. कुछ फिल्में ऐसी दुनिया बनाती हैं जो बेहद ओरिजिनल और यादगार होती है. ऐसी कहानी का हिस्सा बनना मैंने मना नहीं किया.' अभिनेत्री ने आगे कहा कि वे एक ऐसे किरदार को निभाने के लिए उत्सुक हैं जो 'तुम्बाड' जितनी रहस्यमयी और अनोखी कहानी का हिस्सा हो.
Also Read
2018 में रिलीज हुई पहली फिल्म 'तुम्बाड' ने अपनी अनोखी कहानी, डरावने माहौल और मिथ्योलॉजी-हॉरर के मिश्रण से दर्शकों का दिल जीत लिया था. राहि अनिल बर्वे द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिहाज से औसत रही थी, लेकिन समय के साथ इसने कल्ट फॉलोइंग हासिल कर ली. आज भी लोग इसकी विजुअल्स, कहानी और दुनिया की तारीफ करते नहीं थकते. ऐसे में सीक्वल की उम्मीदें स्वाभाविक रूप से बहुत ज्यादा थीं.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं फिल्म का हिस्सा
कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि कंगना रनौत को इस प्रोजेक्ट के लिए फाइनल किया जा रहा है, लेकिन अब आलिया भट्ट की एंट्री तय हो गई है. इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फिल्म से जुड़ने का भी ऐलान हो चुका है. अब सोहुम शाह, आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन जैसे दमदार कलाकारों के साथ 'तुम्बाड 2' और भी खास बन गया है. यह फिल्म 3 दिसंबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह खबर ऐसे समय आई है जब आलिया की हालिया फिल्म 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई. लेकिन जैसे कहा जाता है – हर क्लाउड के पीछे चांदी की लाइनिंग होती है. 'तुम्बाड 2' आलिया के लिए नया चैलेंज और नया रोमांच साबित हो सकता है. आलिया ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से लेकर 'डार्लिंग्स' और 'जिगरा' तक उन्होंने अपनी रेंज दिखाई है. अब हॉरर-फैंटसी में उन्हें देखना दर्शकों के लिए खास होने वाला है.