menu-icon
India Daily

RK के नाम की टी-शर्ट पहन एनिमल की स्क्रीनिंग में पहुंची आलिया भट्ट, आउटफिट देख लोग बोले- Copy Cat

Alia bhatt: एनिमल की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर दिखाई देने वाले हैं. फिल्म की स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट भी अपने पति को सपोर्ट करती हुई दिखाई दी.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
RK के नाम की टी-शर्ट पहन एनिमल की स्क्रीनिंग में पहुंची आलिया भट्ट, आउटफिट देख लोग बोले- Copy Cat

हाइलाइट्स

  • पति को इस अंदाज में आलिया भट्ट ने किया सपोर्ट
  • आरके के नाम की टी-शर्ट पहन एनिमल की स्क्रीनिंग में पहुंची आलिया भट्ट

नई दिल्ली: आज हम दिसंबर के महीने में प्रवेश कर चुके हैं. ऐसे में यह साल भी अब खत्म होने की कगार में आया है. आज 1 दिसंबर है और आज दो फिल्में आपस में टकराएंगी. पहली 'एनिमल' और दूसरी 'सैम बहादुर' दोनों ही आज सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. एनिमल की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर दिखाई देने वाले हैं. फिल्म की स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट भी अपने पति को सपोर्ट करती हुई दिखाई दी.

एनिमल की स्क्रीनिंग में पहुंची आलिया भट्ट

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने पति की फिल्म एनिमल की स्क्रीनिंग में पहुंची, जहां वह अपने पति को अलग अंदाज में सपोर्ट करती दिखीं. अदाकारा अपने पति के एनिमल लुक वाली टी-शर्ट पहने दिखी. हर किसी की नजर आलिया भट्ट के आउटफिट पर थी जिसमें आलिया ने ब्लैक कलर का ब्लेजर और पैंट कैरी किया. इसके अंदर आलिया ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी जिसमें रणबीर कपूर की फोटो थी. आलिया का ये अंदाज सबको काफी पसंद आ रहा है.

ऐसे एक्ट्रेस ने पति को किया सपोर्ट

आलिया के इस लुक को देखकर जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ अभिनेत्री को ट्रोल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा दीपिका पादुकोण की नकल की है. वहीं एक यूजर ने लिखा मुझे टी-शर्ट बहुत प्यारी लग रही है. वहीं एक यूजर ने लिखा आपका आउटफिट अच्छा लग रहा है बस टी-शर्ट को छोड़कर. एक यूजर ने कहा कि बहुत खूबसूरत लग रही हो. तो वहीं कुछ ने आलिया को कॉपी कैट तक बोला.

आपको बता दें कि एनिमल आज 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म में रणबीर कपूर के लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है. हर तरफ उनकी ही बात हो रही है. वहीं रश्मिका मंदाना संग उनकी केमेस्ट्री को भी लोग पसंद कर रहे हैं.