‘इंटरव्यू मेरा है या तुम्हारा? गुटखा नहीं खाना चाहिए', रिपोर्टर को अक्षय कुमार ने दिया ऐसा जवाब, सब हो गए हैरान
Akshay Kumar Viral Video: कानपुर में जॉली एलएलबी 3 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अक्षय कुमार का गुटखा खाने पर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एक रिपोर्टर के सवाल पर अक्षय ने हंसते हुए कहा, 'गुटखा नहीं खाना चाहिए... इंटरव्यू मेरा है या तुम्हारा?'. उनका यह जवाब खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
Akshay Kumar Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. रविवार को कानपुर में आयोजित ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वह अरशद वारसी और टीम के साथ पहुंचे हैं. इस दौरान मीडिया कर्मियों से हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें अक्षय कुमार ने गुटखा खाने पर सख्त जवाब दिया है.
इवेंट के दौरान एक रिपोर्टर ने अक्षय से कानपुर में किरदार निभाने के अनुभव और शहर के गुटका कल्चर पर सवाल पूछा. इस पर अक्षय ने साफ कहा, 'गुटका नहीं खाना चाहिए.' जब रिपोर्टर ने बीच में अपनी बात रखने की कोशिश की, तो अक्षय ने मजाकिया अंदाज में टोकते हुए कहा, 'इंटरव्यू मेरा है या तुम्हारा? मैं बोल रहा हूं, गुटका नहीं खाना चाहिए, बस.' उनका यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे और यह वीडियो अब इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है.
इवेंट में विवादों में घिरे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का नाम पहले भी गुटखा कंपनियों से जुड़ा रहा है. दिसंबर 2023 में उन्हें शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ मिलकर केंद्र सरकार से गुटखा विज्ञापनों को लेकर नोटिस मिला था. लगातार आलोचनाओं और फैंस की नाराजगी झेलने के बाद अक्षय ने एक पान मसाला ब्रांड का एंबेसडर बनने से इस्तीफा दे दिया था. अब, प्रमोशन इवेंट के दौरान उनका यह बयान सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी छवि को सुधारने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
Also Read
- पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर शुरू हुई डीडीए फ्लैट्स की बुकिंग, जानें सारी डिटेल्स
- 'अब कर लें घर वापसी...', राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण बिल पर सियासी बवाल, MLA ने मुस्लिम विधायक को दी धर्म बदलने की सलाह
- Nepal Protest: 'उन्हें मजा हमें सजा', नेपाल के उन ‘नेपो किड्स’ की लिस्ट जिनकी लग्जरी लाइफ ने भड़काया Gen-Z का गुस्सा
जॉली एलएलबी 3 की कहानी
इस फिल्म में अक्षय कुमार वकील जॉली मिश्रा और अरशद वारसी वकील जॉली त्यागी के रूप में नजर आएंगे. अदालत में इन दोनों जॉली के बीच तगड़ी जंग देखने को मिलेगी. फिल्म में जज त्रिपाठी के किरदार में सौरभ शुक्ला, जबकि हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
अक्षय ने अपने किरदार को लेकर कहा, 'यह मेरे लिए एक खास सफर रहा है. इस फिल्म को रोमांचक बनाने वाली बात यह है कि यह सिर्फ़ एक किरदार को पुनर्जीवित करने के बारे में नहीं है, बल्कि उसे एक और जॉली के खिलाफ कठघरे में खड़ा करने के बारे में है, जिसे अरशद ने बखूबी निभाया है. ऊर्जा, हास्य और हमारे बीच के संघर्ष ने हर दृश्य को अप्रत्याशित बना दिया. ट्रेलर उस पागलपन की एक झलक मात्र है.'