Saiyaara Box Office Collection Day 6: 'सैयारा' ने 6 दिनों में मचाया तहलका, बजट से कमाया दोगुना, इन 3 फिल्मों को छोड़ा पीछे
'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर सबको हैरान कर दिया है. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने छह दिनों में ही दर्शकों का दिल जीत लिया और कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह डेब्यू फिल्म न सिर्फ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाई, बल्कि इसने अपने बजट से दोगुना कलेक्शन भी कर लिया है.
Saiyaara Box Office Collection Day 6: 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर सबको हैरान कर दिया है. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने छह दिनों में ही दर्शकों का दिल जीत लिया और कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह डेब्यू फिल्म न सिर्फ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाई, बल्कि इसने अपने बजट से दोगुना कलेक्शन भी कर लिया है.
'सैयारा' ने 6 दिनों में मचाया तहलका
'सैयारा' ने पहले तीन दिनों में ही 83 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर अपने बजट को पार कर लिया था. छठे दिन तक इस फिल्म ने भारत में 132.26 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जो इसे 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार करता है. फिल्म ने सलमान खान की 'सिकंदर', अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' और अजय देवगन की 'रेड 2' जैसी बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.
बजट से कमाया दोगुना
'सैयारा' की कहानी एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें वाणी के किरदार को अल्जाइमर की बीमारी दिखाई गई है. यह कहानी दर्शकों के दिलों को छू रही है, खासकर युवाओं में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म का म्यूजिक और अहान-अनीत की केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने बिना बड़े प्रमोशन के भी यह कमाल कर दिखाया.
इन 3 फिल्मों को छोड़ा पीछे
सोशल मीडिया पर भी 'सैयारा' की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं. दर्शक इसकी कहानी, गाने और अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जो इस साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग है. इसके बाद वीकेंड और वीकडेज में भी इसकी कमाई लगातार बढ़ती रही. 'सैयारा' की यह कामयाबी नए कलाकारों के लिए एक मिसाल है. बिना किसी बड़े स्टार के यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है और दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना रही है.
और पढ़ें
- 'मुझे परेशान किया जा रहा..', रोते-बिलखते हुए तनुश्री दत्ता ने शेयर किया वीडियो; अपने ही घर में बनीं हैरेसमेंट की शिकार
- Suriya Birthday: अपनी फिल्म की हिरोइन के दीवाने हो गए थे सूर्या, हमेशा के लिए बनाया हमसफर; लोगों के दिलों में बसती है लव स्टोरी
- 16 की उम्र में रचाई शादी, मां बनी और 25 साल की उम्र में सुपरस्टार पति से अलग हुई थी ये हसीना