T20 World Cup 2026

'वॉशरूम जाने के लिए 200 रुपए वसूल रहे हैं...मैं बहुत परेशान हूं', जोशीमठ की लैंडस्लाइड में 4 दिन से फंसी कविता कौशिक का छलका दर्द

FIR एक्ट्रेस कविता कौशिक अपने पति के साथ पिछले 4 दिन से जोशीमठ में फंसी हुई हैं. वह अपने पति रोनित का जन्मदिन मनाने के लिए उत्तराखंड गई थीं लेकिन लैंडस्लाइड के कारण वहीं फंस गईं. कविता ने कहा कि वह बहुत परेशान हैं, उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काशीपुर जाना है लेकिन अब यह उनके लिए काफी मुश्किल लग रहा है.

social media
India Daily Live

Entertainment News: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक हाल ही में अपने पति के साथ उत्तराखंड गई थीं. बाद में खबर आईं कि वह लैंडस्लाइड के कारण जोशीमठ में फंस गई हैं और पिछले 4 दिनों से वहीं फंसी हुई हैं. कविता ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह अपने पति रोनित बिस्वास और अपने पालतू कुत्ते के साथ पिछले 4 दिनों से आर्मी कैंप में रह रही हैं और फिलहाल सुरक्षित हैं.

बहुत मेहनत कर रही है सेना
FIR एक्ट्रेस ने कहा कि पुलिस, आर्मी और बॉर्डर ऑर्गनाइजेशन सड़क को साफ करने में दिन रात लगे हुए हैं, लेकिन वे एक जगह से रोड साफ करते हैं तो दूसरी जगह लैंडस्लाइड हो जाता है जिसकी वजह से बहुत टाइम लग रहा है.

कविता ने कहा कि मैं पिछले 4 दिनों से यहां फंसी हुई हूं और अब मैं परेशान हो गई हूं. हम जल्द से जल्द देहरादून पहुंचना चाहते हैं क्योंकि मुझे काशीपुर जाकर एक जरूरी इवेंट अटेंड करना है. मैं उसे लेकर परेशान हूं. उम्मीद कर रही हूं कि मुझे अपना कमिटमेंट ना तोड़ना  पड़े क्योंकि यह मुझे पसंद नहीं.