menu-icon
India Daily

खबर पक्की! जुलाई की इस तारीख को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे आमिर खान? 60 की उम्र में तीसरी बार बनेंगे दूल्हा

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिससे दो बच्चे हैं – जुनैद और इरा. बाद में उन्होंने किरण राव से शादी की और फिर उस रिश्ते को भी अलगाव का सामना करना पड़ा. अब गौरी स्प्राट के साथ वे नई शुरुआत करने जा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार 5 जुलाई को होने वाली शादी बेहद सादगी भरी होगी.

antima
Edited By: Antima Pal
खबर पक्की! जुलाई की इस तारीख को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे आमिर खान? 60 की उम्र में तीसरी बार बनेंगे दूल्हा
Courtesy: x

Aamir Khan Marry Gauri Spratt: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द ही तीसरी शादी करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से 5 जुलाई को शादी करने वाले हैं. यह शादी बेहद प्राइवेट और छोटे-से समारोह में होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.

तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान

हालांकि आमिर या गौरी की तरफ से अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. आमिर खान ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को पब्लिक से दूर रखने की कोशिश की है, लेकिन इस बार उनका रिलेशनशिप काफी चर्चा में है. 

60वें जन्मदिन पर मीडिया से कराया इंट्रोड्यूस

मार्च में आमिर खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने गौरी स्प्राट को मीडिया के सामने पहली बार इंट्रोड्यूस किया था. इस घटना ने सबको चौंका दिया. 46 साल की गौरी स्प्रैट और 60 साल के आमिर खान के बीच 14 साल का उम्र का फर्क है, लेकिन दोनों के बीच गहरा रिश्ता बताया जा रहा है. दोनों अक्सर साथ में पब्लिक इवेंट्स में नजर आते रहे हैं.

आमिर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था- 'गौरी और मैं एक-दूसरे के प्रति बहुत सीरियस हैं. हम बहुत कमिटेड रिलेशनशिप में हैं. हम पार्टनर हैं और साथ हैं. मेरे दिल में तो मैं पहले ही उनसे शादी कर चुका हूं. अब इसे औपचारिक रूप से करें या नहीं, यह हम आगे चलकर फैसला करेंगे.'

प्यार और कमिटमेंट का नया अध्याय

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिससे दो बच्चे हैं – जुनैद और इरा. बाद में उन्होंने किरण राव से शादी की और फिर उस रिश्ते को भी अलगाव का सामना करना पड़ा. अब गौरी स्प्राट के साथ वे नई शुरुआत करने जा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार 5 जुलाई को होने वाली शादी बेहद सादगी भरी होगी. आमिर के परिवार के सदस्य, दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही इस खास मौके पर मौजूद रहेंगे. कोई भव्य समारोह या मीडिया का शामिल होना नहीं होगा.
फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं. 

आमिर खान न सिर्फ बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि अपनी जिंदगी में सही फैसले लेने के लिए भी जाने जाते हैं. गौरी स्प्रैट के साथ उनका रिश्ता पिछले कुछ समय से मजबूत दिख रहा है और अब शादी की खबर ने इसे अगले स्तर पर ले जाने का संकेत दिया है. बॉलीवुड में इस वक्त इस खबर की चर्चा जोरों पर है.