IPL 2026

एक बार फिर 'फुंसुख वांगडू' बनेंगे आमिर खान! कंफर्म हुआ 3 Idiots का पार्ट 2; जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?

आमिर खान ने आखिरकार 3 इडियट्स 2 की पुष्टि कर दी है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस सीक्वल की खबर सुनकर फैंस बेहद उत्साहित हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में आमिर ने बताया कि राजू (राजकुमार हिरानी) अभी 3 इडियट्स 2 पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहानी सुनी है और उसे बहुत खूबसूरत बताया है.

x
Antima Pal

मुंबई: आमिर खान ने आखिरकार 3 इडियट्स 2 की पुष्टि कर दी है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस सीक्वल की खबर सुनकर फैंस बेहद उत्साहित हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में आमिर ने बताया कि राजू (राजकुमार हिरानी) अभी 3 इडियट्स 2 पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहानी सुनी है और उसे बहुत खूबसूरत बताया है.

कंफर्म हुआ 3 इडियट्स का पार्ट 2

आमिर खान ने कहा- 'मैंने कहानी सुनी है, यह वाकई शानदार है. स्क्रिप्ट पर अभी थोड़ा और काम चल रहा है, लेकिन कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा है. इसमें पहली फिल्म जैसा ही ह्यूमर है और कहानी काफी अनोखी है. यह उसी 3 इडियट्स की कहानी है, लेकिन 10 साल बाद की.' 


आमिर फिर से अपने आइकॉनिक किरदार 'फुंसुख वांगडू' यानी रांचो के रूप में नजर आएंगे. उन्होंने कहा 'राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने कहानी को बहुत अच्छे से तैयार किया है. मुझे एक बार फिर 'फुंसुख वांगडू' बनना पड़ेगा और मैं इसके लिए काफी उत्साहित हूं.' 2009 में रिलीज हुई फिल्म 3 इडियट्स ने भारतीय सिनेमा में तहलका मचा दिया था. शिक्षा प्रणाली पर तीखा व्यंग्य, दोस्ती की मिठास और अपने सपनों को पूरा करने का संदेश देने वाली यह फिल्म आज भी क्लासिक बनी हुई है.

कुछ समय पहले आर. माधवन ने कही थी ये बात

फिल्म में आमिर खान के अलावा आर. माधवन (फरहान), शरमन जोशी (राजू) और करीना कपूर खान (पिया) मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म के डायलॉग, गाने और परफॉर्मेंस आज भी लोगों के जुबान पर हैं. कुछ समय पहले आर. माधवन ने सीक्वल के आइडिया को 'इडियटिक' बताया था. उन्होंने कहा था कि अब सभी अभिनेता काफी बड़े हो चुके हैं, इसलिए कॉलेज के दिनों को दोहराना मुश्किल होगा. लेकिन आमिर खान की हालिया पुष्टि ने फैंस को नई उम्मीद दी है.

अब कहानी 10 साल बाद की होगी, जिसमें किरदारों की जिंदगी के नए पड़ाव दिखाए जाएंगे. राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी की जोड़ी एक बार फिर जादू करने को तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मूल कलाकारों की वापसी की पूरी संभावना है. फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू हो सकती है. आमिर खान ने कहा कि यह फिल्म उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में शामिल है और वे इस खूबसूरत कहानी का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं.