54 साल की उम्र में 'आंटी' चलीं गजगामिनी चाल, दिलकश अदाओं पर पिघला Netflix का दिल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक 54 साल की महिला ने गजगामिनी वॉक किया है. इनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.

Social Media
India Daily Live

Heeramandi: सोशल मीडिया पर इस वक्त दो सीरीज की काफी चर्चा हो रही है. इस लिस्ट में पहला नाम संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी( Heeramandi) और दूसरा नाम पंचायत( Panchayat) का है. जब से दोनों वेब सीरीज रिलीज हुई है हर तरफ इसकी ही बातें हो रही हैं. अगर भंसाली की सीरीज हीरामंडी की बात करें तो इसके गाने, डायलॉग और हर कैरेक्टर को लोगों ने पसंद किया है. 

इस सीरीज में बिब्बोजान का रोल अदा कर रही अदिति राव हैदरी की गजगामिनी चाल को लोगों ने काफी पसंद किया था. Aditi की इस वॉक को कई लोगों ने ट्राई किया. अब इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक 54 साल की महिला अदिति के Gajgamini Walk को कर रही हैं. इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

इस महिला ने किया Gajgamini Walk

आपको बता दें कि जिस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है उनका नाम नीरू सैनी है. इनकी उम्र 54 साल है. नीरू ने बिल्कुल अदिति राव हैदरी के आउटफिट को कैरी करने की कोशिश की है. Neeru ने अदिति के एक-एक स्टेप को कॉपी किया है. वीडियो को देख यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा वाह क्या बात है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा हीरामंडी 2 में आप आ जाओ. वहीं एक ने लिखा इतनी उम्र में भी इतना शानदार डांस.

आपको बता दें कि गजगामिनी वॉक जिसको स्वॉन वॉक भी कहते हैं. इस वॉक को हाथी की चाल भी कही जाती है. यह सुंदर, गरिमा और थोड़ी राजसी चाल होती है. कहा जाता है कि कामसूत्र में हाथी की चाल को आकर्षण बताया गया है. आपको बता दें कि नीरू की इस वीडियो पर नेटफ्लिक्स ने भी रिएक्ट किया है.