IPL 2026

राजस्थान RBSE बोर्ड 10वीं में चेष्टा शर्मा लहराया परचम, सबको पछाड़ते हुए 99 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप

राजस्थान 10वीं बोर्ड में चेष्टा शर्मा ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है. सीकर के प्रिंस स्कूल की चेष्टा शर्मा छात्र हैं.

Pinterest
Reepu Kumari

सीकर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.23 रहा है. सीकर स्थित प्रिंस स्कूल की चेष्टा शर्मा ने टॉप किया है. 99 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य का नाम रोशन कर दिया है. 

कक्षा 10 की परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा, जिसमें 94.90 प्रतिशत छात्राओं ने उत्तीर्णता दर्ज की, जबकि लड़कों का प्रतिशत 93.63 रहा. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,65,304 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,047,950 छात्र परीक्षा में शामिल हुए.

कक्षा 5 और कक्षा 8 के रिजल्ट भी जारी है?

बोर्ड ने कक्षा 10 के परिणामों के साथ-साथ कक्षा 5 और कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं .

राजस्थान कक्षा 10 का परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें

-rajasthan.gov.in
-rajresults.nic.in
-rajeduboard.rajasthan.gov.in

आधिकारिक वेबसाइटों पर RBSE कक्षा 10 का परिणाम कैसे देखें

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in.
  2. होमपेज पर मौजूद कक्षा 10 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें.
  4. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

डिजी लॉकर पर कैसे चेक करें 10वीं के रिजल्ट?

छात्र इन सरल चरणों का पालन करके डिजिलॉकर के माध्यम से अपने आरबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम 2026 भी देख सकते हैं;

  1. DigiLocker ऐप खोलें.
  2. अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉग इन करें. 
  3. 'राजस्थान बोर्ड ' खोजें और कक्षा 10 या कक्षा 12 के परिणाम लिंक का चयन करें.
  4. अपनी मार्कशीट तुरंत डाउनलोड करें.

रिजल्ट पर दी गई जानकारी 

  • बोर्ड का नाम
  • परिणाम का नाम
  • रोल नंबर
  • छात्र का नामविद्यालय/केंद्र का नाम
  • मां का नामपिता का नाम
  • सैद्धांतिक और व्यावहारिक परीक्षाओं में प्राप्त अंक
  • विषय के नाम और कोड
  • उत्तीर्ण होने की स्थिति
  • को PERCENTAGE
  • कुल प्राप्त अंक

कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक आयोजित की गईं, जिसमें इस वर्ष 10,68,078 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. इससे पहले, बोर्ड ने 23 मार्च तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी.