IMD Weather

Odisha 12th Result 2026: ओडिशा प्लस टू की मार्कशीट कल दोपहर 12:30 बजे होगी जारी, ऐसे करें चेक

सीएचएसई ओडिशा कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 20 मई को दोपहर 12.30 बजे घोषित करेगा.

Pinterest
Reepu Kumari

Odisha 12th Result 2026:ओडिशा बोर्ड के 12वीं के छात्रों के लिए बड़ा दिन अब बेहद करीब आ चुका है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ओडिशा उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी सीएचएसई ने प्लस टू रिजल्ट 2026 की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं.

स्कूल और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के मुताबिक, कल रिजल्ट जारी किए जाएंगे. रिजल्ट आते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्साह के साथ हल्की घबराहट भी देखने को मिल रही है.

20 मई को दोपहर 12:30 बजे रिजल्ट

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्कूल और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने कहा कि ओडिशा उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई ओडिशा) 20 मई को दोपहर 12:30 बजे कक्षा 12 (प्लस टू) का रिजल्ट 2026 घोषित करेगी.


आधिकारिक वेबसाइटों का पता

इस घोषणा की पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से की गई है. रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों - results.odisha.gov.in और digilocker.gov.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. कला, विज्ञान और वाणिज्य - सभी स्ट्रीम के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे.

सीएचएसई ओडिशा 12वीं का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर जाएं .
  2. होमपेज पर, "सीएचएसई ओडिशा वार्षिक परीक्षा 2026 रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें.
  3. स्क्रीन पर लॉगिन विंडो दिखाई देगी.
  4. अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें.
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  6. सीएचएसई ओडिशा प्लस 2 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा.
  7. अनंतिम मार्कशीट को डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें.

मार्कशीट पर क्या-क्या डिटेल्स होंगी

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • प्राप्त ग्रेड
  • पात्रता स्थिति

कल तमिलनाडु भी जारी करेगा 10वीं के रिजल्ट

तमिलनाडु में लाखों परिवारों की नजरें अब सिर्फ एक तारीख पर टिकी हैं. 20 मई की सुबह राज्य के लाखों छात्रों के भविष्य का फैसला होने वाला है. तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय जल्द ही एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा.

तमिलनाडु पिछले पांच सालों के पासिंग परसेंटेज

  • 2025: 93.80 प्रतिशत
  • 2024: 91.55 प्रतिशत
  • 2023: 94.66 प्रतिशत
  • 2022: 90.07 प्रतिशत
  • 2021: 100 प्रतिशत (कोविड-19 महामारी का साल)