कौन है जिम्मेदर? NEET 2026 रद्द होते ही फिर उठे NTA की परीक्षाओं पर सवाल, जानें पांच साल में कितनी बार कैंसिल-पोस्टपोन

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी NEET UG 2026 को कैंसिल किए जाने के बाद देशभर में हड़कंप मच गया है. इस फैसले का असर 22.79 लाख अभ्यर्थियों पर पड़ा है.

GROK
Reepu Kumari

NEET UG Exam Cancelled 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (UG) 2026 को कैंसिल करने का फैसला किया है. इस ऐलान के बाद खलबली मच गई है. परीक्षा रद्द का असर 22.79 लाख कैंडिडेट पर हो रहा है. परीक्षा तय तारीख पर ही होने वाली थी लेकिन अचानक NTA को एक लेटर मिला. ऐसा नहीं है कि यह पहली बार ऐसा कुछ हुआ है. इससे पहले NTA की कई परीक्षाओं के साथ ये हो चुका है. तैयारी पूरी हो चुकी होती है फिर धांधली की खबर आ जाती है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कैसे. सुरक्षा इतनी सख्त होने के बाद भी देश की इतनी बड़ी परीक्षा पर संकट कैसे. 

16 परीक्षाओं को करना पड़ा स्थगित

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने 2018 में गठन के बाद से अब तक कम से कम 16 बड़ी परीक्षाओं को अलग-अलग कारणों से रद्द किया है. शिक्षा मंत्रालय ने 2024 में लोकसभा में इसकी जानकारी दी थी. शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार के अनुसार कि NTA अब तक 240 से अधिक परीक्षाएं आयोजित कर चुकी है. इनमें 5.4 करोड़ से ज्यादा छात्र शामिल हुए.


कोविड से लेकर तकनीकी दिक्कतों तक, कई वजहें जिम्मेदार

सरकार के मुताबिक कोविड महामारी, तकनीकी गड़बड़ियां, प्रशासनिक कारण, कानूनी आदेश और लॉजिस्टिक समस्याओं के चलते कई परीक्षाओं को तय समय पर आयोजित नहीं किया जा सका. NTA द्वारा आयोजित परीक्षाओं में देशभर के लाखों छात्र शामिल होते हैं, इसलिए किसी भी बड़ी चुनौती का सीधा असर परीक्षा शेड्यूल पर पड़ता है. कई बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव और संस्थानों की प्रक्रियाओं में देरी भी परीक्षाएं टलने की वजह बनी.

किन परीक्षाओं को किया गया स्थगित?

  1. JEE Main 2020, NEET-UG 2020, JEE Main 2021 और NEET-UG 2021 कोविड महामारी की वजह से स्थगित किए गए.
  2. CSIR UGC-NET 2020, UGC-NET दिसंबर 2020, UGC-NET मई 2021 और ICAR AIEEA 2020 परीक्षाएं कोविड और लॉजिस्टिक चुनौतियों के कारण परीक्षा को बाद में कराने का फैसला लिया गया. 
  3. DUET 2020 परीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रुक गई थी जिसके कारण स्थगित हुई.
  4. CMAT 2021 परीक्षा AICTE द्वारा परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए जाने के बाद आगे बढ़ाई गई
  5. .AIAPGET 2021 और JIPMAT 2021 परीक्षाएं भी कोविड महामारी की वजह से तय समय पर नहीं हो सकीं.
  6. IGNOU PhD Entrance 2022 प्रशासनिक कारणों से, GAT-B 2023 विशेषज्ञ सलाह के बाद और NCET 2024 व CSIR-NET 2024 तकनीकी व लॉजिस्टिक कारणों से स्थगित किए गए.