JNU PhD admission 2025: पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की तारीखों में बदलाव, अब 29 अगस्त को आएगी पहली मेरिट लिस्ट, जानें पूरा नया शेड्यूल

जिन उम्मीदवारों को मौखिक परीक्षा (Viva Voce) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें 8 अगस्त तक सूचना भेज दी जाएगी. इसके बाद 13 अगस्त से 20 अगस्त तक विवा सेशन चलेंगे.

Pinterest
Reepu Kumari

JNU PhD admission 2025: अगर आप जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पीएचडी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. जेएनयू ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की तारीखों में बदलाव किया है. अब पहली मेरिट लिस्ट 11 अगस्त की बजाय 29 अगस्त को जारी की जाएगी.

विश्वविद्यालय की ओर से जारी ताजा कार्यक्रम के अनुसार, पहली लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को 29 से 31 अगस्त तक प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन करना होगा और एडमिशन फीस भी भरनी होगी. इससे पहले विवा, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और बाकी प्रक्रिया भी तय तारीखों पर की जाएगी.

चयन में हुआ बदलाव, अब इन परीक्षाओं के स्कोर होंगे मान्य

JNU अब पीएचडी में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों के राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के प्रदर्शन को प्राथमिकता देगा. जैसे UGC-NET, CSIR-NET और जिनके पास JRF यानी जूनियर रिसर्च फेलोशिप है, उन्हें पहले वरीयता दी जाएगी.

Viva Voce की तारीखें भी हुईं तय

जिन उम्मीदवारों को मौखिक परीक्षा (Viva Voce) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें 8 अगस्त तक सूचना भेज दी जाएगी. इसके बाद 13 अगस्त से 20 अगस्त तक विवा सेशन चलेंगे. चयन के बाद कैंडिडेट्स को ऑफलाइन डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जो 8 से 11 सितंबर के बीच होगा.

इंजीनियरिंग की पीएचडी के लिए GATE जरूरी

अगर आप JNU के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में पीएचडी करना चाहते हैं, तो आपके पास GATE स्कोर होना चाहिए. यहां पर एडमिशन पूरी तरह GATE के आधार पर किया जाएगा. यानी सिर्फ योग्यता ही नहीं, बल्कि स्कोर भी काफी अच्छा होना चाहिए.

चेक करें संशोधित कार्यक्रम

प्रक्रिया