JEE Advanced Admit Card 2026: जेईई एडवांस एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
हाल ही में जेईई एडवांस एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. इसकी परीक्षा 17 मई को आयोजित होने वाली है.
JEE Advanced Admit Card 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है. इंजीनियरिंग के सपने देख रहे लाखों छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
जेईई एडवांस्ड भारत की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है. इस परीक्षा के जरिए आईआईटी में बीटेक, बीएस और अन्य कोर्स में एडमिशन मिलता है. इस साल परीक्षा 17 मई 2026 (रविवार) को दो पालियों में होगी. पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा.
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर 'Admit Card for JEE (Advanced) 2026' लिंक पर क्लिक करें (Link 1 या Link 2)
अपना JEE Advanced 2026 Registration Number, Date of Birth और Registered Mobile Number डालें.
सिक्योरिटी कोड भरकर सबमिट करें.
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा. इसे डाउनलोड करें और कम से कम दो कलर प्रिंट निकाल लें.
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए हैं. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.
महत्वपूर्ण बातें याद रखें:-
एडमिट कार्ड 17 मई 2026 दोपहर 2:30 बजे तक डाउनलोड किया जा सकता है.
परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो आईडी (आधार, पासपोर्ट आदि) साथ लेकर जाएं.
कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर) ले जाना मना है.
25 मई को जारी होगी आंसर की
परीक्षा के बाद 25 मई 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी. छात्र उस पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे. फाइनल आंसर की और रिजल्ट 1 जून 2026 को घोषित किए जाने की संभावना है. IIT रुड़की के इस ऐलान के बाद छात्रों में उत्साह है. विशेषज्ञों की सलाह है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा केंद्र का पता पहले से पता कर लें और समय से पहले पहुंचने की तैयारी करें।. अभी तक JEE Main में सफल रहे टॉप 2.5 लाख छात्र ही JEE Advanced में बैठ सकते हैं. जो छात्र अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत वेबसाइट पर जाएं.