ICSE, ISC Result 2026 OUT: CISCE कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का ऐलान, डाउनलोड लिंक यहां उपलब्ध

CISCE कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम आज सुबह 11 बजे cisce.org पर जारी हो गया है. अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक यहां देखें.

ANI
Reepu Kumari

ICSE, ISC Result 2026 OUT: भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (ICSE) और भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र (ISC) के परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है. आज, 30 अप्रैल, 2026 को सुबह 11 बजे भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (CISCE) ने रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. छात्र अब परिषद के आधिकारिक पोर्टल के साथ-साथ अपने UID और इंडेक्स नंबर का इस्तेमाल करके अपनी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

कब हुई थी परीक्षा?

आईसीएसई (कक्षा 10) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि आईएससी (कक्षा 12) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच आयोजित की गईं.

पास होने के लिए कितने नंबर की जरुरत 

आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 प्रतिशत कुल अंक प्राप्त करने होंगे. वहीं आईएससी कक्षा 12 के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.

आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले आपको विभाग के आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं .
  2. होमपेज पर, ICSE परीक्षा परिणाम 2026 या ISC परीक्षा परिणाम 2026 पर क्लिक करें.
  3. अपना कोर्स चुनें, अपना यूआईडी, इंडेक्स नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और परिणाम दिखाएं बटन पर क्लिक करें.
  4. आपके अंक/मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे.
  5. आगे के लिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

इस वक्त एक साथ लाखों छात्र अपना रिजल्ट चेक कर रहे होते हैं. इसलिए अगर वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो तो आप DigiLocker पर भी चेक कर सकते हैं. सीधा लिंक यहां चेक कर सकते हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड देखने के लिए digilocker.gov.in पर जाएं. रिपोर्टस की मानें तो CISCE परीक्षा में 4 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. 

DigiLocker के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देखें

  1. DigiLocker एप्लिकेशन डाउनलोड करें या  digilocker.gov.in पर जाएं.
  2. अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करेंडैशबोर्ड पर शिक्षा अनुभाग में जाएं और काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) का चयन करें.
  3. आईसीएसई और आईएससी मार्कशीट के लिए संबंधित लिंक चुनें.
  4. अपना यूआईडी नंबर और इंडेक्स नंबर दर्ज करें.
  5. सबमिट पर क्लिक करें.
  6. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.