Goa Board SSC 10th Result 2026: गोवा बोर्ड एसएससी 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें अपना स्कोर चेक
गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गोवा एसएससी 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है.
गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गोवा एसएससी 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. रिजल्ट का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in, results.gbshsegoa.net पर जाकर अपना परिणाम चेक कर लें. यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा. इसके अलावा छात्र आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ डिजीलॉकर जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं. यह ध्यान देने योग्य है कि कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए कुल 20,000 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था. माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (SSC) की परीक्षाएं 13 मार्च से 9 अप्रैल तक पूरे राज्य में 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले gbshse.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर Goa Board SSC 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें.
इस साल SSC परीक्षाओं में कुल 20,659 छात्र शामिल हुए. इनमें 10,819 लड़के, 9,840 लड़कियां और लगभग 600 छात्र CWSN श्रेणी के थे. हालांकि, 2026 के लिए आधिकारिक पास प्रतिशत की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन 2025 में यह 95.35% था, जब 17,961 छात्र सफल हुए थे. टॉपर्स, जिलेवार प्रदर्शन और अन्य विवरण जल्द ही, आने वाले हफ्तों में जारी किए जाएंगे.