CG Board 10th Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक और इंटरमीडिएट रिजल्ट, छात्र अब कर सकते हैं चेक और डाउनलोड
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है.
रायपुर: आज छत्तीसगढ़ के हजारों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर (CGBSE) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज दोपहर 2:30 बजे ऐलान करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दी है. छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपनी लॉगिन जानकारी का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइटों results.cg.nic.in, cgbse.nic.in से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध होगा. छत्तीसगढ़ बोर्ड 2026 के परिणाम के साथ, बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले और उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या, कुल उत्तीर्ण दर और टॉपर्स की सूची जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी कर दिया है.
CGBSE परिणाम 2026 ऑनलाइन कैसे देखें
छात्रों को ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा;
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in या cgbse.nic.in पर जाना होगा.
- होमपेज पर, उपलब्ध सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2026/सीजीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 लिंक खोजें.
- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- सीजीबीएसई कक्षा 10 और 12 के परिणाम 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाएंगे.
- इसे डाउनलोड करके भविष्य के रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रख लें.
CGBSE 10वीं-12वीं के रिजल्ट 2026: ऑफलाइन कैसे करें चेक
- एसएमएस ऐप के माध्यम से मार्कशीट देखने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें:
- कक्षा 10 के सीजी बोर्ड के परिणाम देखने के लिए - CG10ROLL NUMBER टाइप करें
- सीजी बोर्ड 12वीं के परिणाम देखने के लिए - अपना रोल नंबर CG12 टाइप करें.
- उदाहरण के लिए: CG12 1235831289
- इस संदेश को 56263 पर भेजें.
CG बोर्ड रिजल्ट 2026: पासिंग मार्क्स क्या हैं?
उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा जाएगा, जबकि दो से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों को पूरा सत्र दोहराना होगा. जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं है.