Stock Market Crash: तेजी से खुला बाजार अचानक हुआ धड़ाम, Sensex 1300 अंक टूटा; जानें गिरावट के 3 बड़े कारण
मंगलवार को तेज शुरुआत के बाद भारतीय शेयर बाजार अचानक टूट गया. सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर से 1300 अंक से ज्यादा गिरा, जबकि निफ्टी में करीब 440 अंकों की गिरावट दर्ज हुई.
शेयर बाजार में मंगलवार को निवेशकों को बड़ा झटका लगा. सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की, लेकिन कुछ ही देर में तस्वीर बदल गई. सेंसेक्स अपने दिन के उच्च स्तर से 1349 अंक तक फिसल गया, जबकि निफ्टी भी 440 अंक नीचे आ गया.
तेजी के बाद अचानक बदला बाजार का रुख
कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी दिखाई दी थी. इससे निवेशकों को उम्मीद थी कि पिछली गिरावट के बाद बाजार संभल सकता है. लेकिन करीब एक घंटे बाद बिकवाली हावी हो गई. सेंसेक्स करीब 700 अंक नीचे आकर 74,087 के स्तर पर कारोबार कर रहा था और अपने दिन के हाई से 1349 अंक टूट चुका था. निफ्टी भी 23,576 के उच्च स्तर से 440 अंक गिरकर 23,152 पर पहुंच गया.
कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता
बाजार में गिरावट का पहला बड़ा कारण पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव माना जा रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तथा मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है. इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी पड़ा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया.
Also Read
- महंगाई का झटका! चीनी से लेकर प्याज-लहसुन के दाम ने बिगाड़ा बजट, अभी और बढ़ेंगे दाम
- Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी फिर हुआ महंगा! बड़े शहरों में आज का रेट जानकर चौंक जाएंगे, फटाफट करें चेक
- Petrol-Diesel Rates Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा बदलाव! शहर बदलते ही 30 रुपये तक का फर्क, चेक करें लेटेस्ट रेट
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का भी असर
भारतीय बाजार पर दबाव बढ़ाने वाला दूसरा कारण अमेरिका से जुड़ा रहा. सोमवार को 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 5 फीसदी तक पहुंच गई, जो अक्टूबर 2023 के बाद का ऊंचा स्तर है. इसे वैश्विक वित्तीय बाजारों के लिए महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है. इसके अलावा पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार में हुई गिरावट का असर भी मंगलवार को भारतीय बाजार में दिखाई दिया.
India VIX उछला, कई बड़े शेयर टूटे
बाजार में घबराहट का अंदाजा India VIX से भी लगाया जा सकता है. यह करीब 6 फीसदी बढ़कर 13 के पार निकल गया. दूसरी ओर IT इंडेक्स को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख सेक्टर दबाव में रहे. BEL, IndiGo, Bajaj Finserv, Adani Ports, SBI, Titan, Bajaj Finance, Asian Paints, M&M और Trent जैसे बड़े शेयरों में गिरावट देखी गई. इससे बाजार में बिकवाली का दबाव और साफ नजर आया.