IPL 2026 US Israel Iran War

चांदी में आई गिरावट, सोने के भी 'तेवर' हुए नरम! नए साल के पहले दिन का जानें रेट

नए साल के पहले दिन लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है और सोना-चांदी के भाव में गिरावट आई है. आप 1 जनवरी के गोल्ड और सिल्वर के ताजा रेट यहां पर चेक कर सकते हैं.

X
Praveen Kumar Mishra

नई दिल्ली: नए साल 2026 की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई है. पिछले साल के अंत में शुरू हुई गिरावट का असर पहले कारोबारी दिन भी दिखा. नए साल के पहले दिन ही सोना और चांदी दोनों के भाव में कमी देखी गई.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत में करीब 1800 रुपये की कमी आई, जबकि सोना भी सस्ता हुआ. इससे ज्वेलरी खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है.

चांदी की कीमत में बड़ी कमी

चांदी ने 2025 में रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी लेकिन साल के आखिरी दिनों में इसमें गिरावट शुरू हो गई. नए साल के पहले दिन यह सिलसिला जारी रहा. MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 31 दिसंबर को 2,35,701 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. हालांकि, 1 जनवरी को बाजार खुलते ही यह करीब 1851 रुपये सस्ती होकर 2,33,850 रुपये प्रति किलो पर आ गई.

चांदी का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर 2,54,174 रुपये प्रति किलो रहा है. वर्तमान कीमत इससे लगभग 20,324 रुपये कम है. इससे निवेशकों को सस्ते दाम पर खरीदारी का मौका मिल सकता है.

सोने की कीमत भी हुई कम

सोने में भी गिरावट का रुख बना रहा. MCX पर 5 फरवरी एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना पिछले बंद भाव 1,35,447 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,35,080 रुपये पर खुला. सोने का रिकॉर्ड हाई 1,40,465 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जिससे अब यह करीब 5,385 रुपये सस्ता हो गया है.

गिरावट के मुख्य कारण

सोने और चांदी की कीमतों में यह कमी कई वजहों से आई है. रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद निवेशक मुनाफा बुक कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि आगे बड़ी गिरावट से नुकसान हो सकता है. 

कीमतों में फिर से आ सकता है उछाल

इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव में कमी ने सुरक्षित निवेश की मांग घटाई है. जब दुनिया में अनिश्चितता कम होती है, तो लोग सोने-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों से दूर रहते हैं.

हालांकि, लंबे समय में इन धातुओं की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है. नए साल में बाजार पर नजर रखें क्योंकि कीमतें फिर ऊपर जा सकती हैं. अगर आप खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो विशेषज्ञों की सलाह लें.