शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1372 और निफ्टी 400 अंक उछला, यूएस-ईरान सीजफायर ने कर दी निवेशकों की चांदी
मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए शानदार रहा. इक्विटी बैंचमार्क निफ्टी व सेंसेक्स तूफानी तेजी के साथ बंद हुए. इस तेजी के पीछे प्रमुख कारण अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम रहा.
मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए शानदार रहा. इक्विटी बैंचमार्क निफ्टी व सेंसेक्स तूफानी तेजी के साथ बंद हुए. इस तेजी के पीछे प्रमुख कारण अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम रहा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात घोषणा की थी कि अमेरिका अगले 5 दिनों तक ईरान पर हमला नहीं करेगा.
दूसरी तरफ अल अरेबिया मीडिया चैनल की तरफ से ऐसी खबरें आईं कि ईरान के नवनियुक्त सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ बातचीत करने को सहमत हो गए हैं. हालांकि अभी तक ईरान की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
सभी 16 प्रमुख सूचकांकों में तेजी
मंगलवार को सभी 16 प्रमुख सूचकांकों में तेजी देखने को मिली. निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 क्रमश: 0.77 और 1.10 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुए. पूर्व पार्ट टाइम चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे की जांच के लिए बाहरी कानूनी फर्मों की नियुक्ति के ऐलान के बाद एचडीएफसी बैंक का शेयर 2.79% उछल गया. पिछले तीन सत्रों में इस बैंक के शेयर में 11.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी.
वहीं सरकार द्वारा साल 2027 के अंत तक 116 शहरों को 10,000 एयर कंडीशंड ई-बसें मुहैया कराने के ऐलान के बाद Olectra Greentech और JBM Auto के शेयर क्रमश: 7.5 और 8.7 प्रतिशत उछल गए. वहीं अशोक लेलैंड के शेयर में 1.3 प्रतिशत की तेजी आई है.
बाजार में तेजी के प्रमुख कारण
1. बातचीत को राजी हुआ ईरान: एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत पर राजी हो गए है.
2. ट्रंप के ईरान पर अस्थाई युद्धविराम की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजारों में खरीदारी देखने को मिली.
3. ऐशियाई बाजारों जैसे साउथ कोरिया के कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएससी कंपोसाइट और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसैंग में एक बार फिर से खरीदारी लौटी. सोमवार को अमेरिकी बाजार सकारात्म संकेत के बाद बंद हुए थे.
4. भू-राजनीतिक तनाव में कमी:
4. इंडिया VIX में आई गिरावट: शेयर बाजार में डर के माहौल को दिखाने वाला इंडिया विक्स 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25.60 प्रतिशत पर आ गया जो बताता है कि निकट भविष्य में निवेशकों में अनिश्चितता का माहौल कम हो सकता है.
5. राष्ट्रपति ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने की डेडलाइन को बढ़ा दिया है और साथ ही ईरान के पावर सेक्टरों पर हमले को 5 दिनों के लिए रोक दिया है, जिससे भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने के संकेत हैं.
6. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली