menu-icon
India Daily

शेयर बाजार हुआ क्रैश, एक ही दिन में निवेशकों के 4 लाख करोड़ स्वाहा; जानें गिरावट के तीन बड़े कारण

300 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ निफ्टी ने 25200 के सपोर्ट लेवल को तोड़ दिया जो 200 डीएमए के नीचे का लेवल है. 200 डीएमए का लेवल टूटते ही निवेशकों में चिंता की लहर दौड़ पड़ी है क्योंकि अब निफ्टी में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
शेयर बाजार हुआ क्रैश, एक ही दिन में निवेशकों के 4 लाख करोड़ स्वाहा; जानें गिरावट के तीन बड़े कारण
Courtesy: pinterest

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. आईटी, ऑयल एंड गैस सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए. बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1.17 प्रतिशत गिरकर 81,287.19 के लेवल पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 1.25 प्रतिशत गिरकर 25,178.65 के लेवल पर बंद हुआ.

निफ्टी ने सपोर्ट लेवल को किया ब्रेक

300 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ निफ्टी ने 25200 के सपोर्ट लेवल को तोड़ दिया जो 200 डीएमए के नीचे का लेवल है. 200 डीएमए का लेवल टूटते ही निवेशकों में चिंता की लहर दौड़ पड़ी है क्योंकि अब निफ्टी में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं सेंसेक्स में भी 1000 से अधिक अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

आईटी के अलावा बाकी सभी सेक्टरों में गिरावट

आईटी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के अलावा बाकी सभी सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए. एफएमसीजी, ऑटो, रियल्टी, बैंक और फार्मा स्टॉक में भारी दबाव देखने को मिला. इस भारी गिरावट के कारण निवेकों को एक ही दिन में 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. 

FIIs ने की जबरदस्त बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली के कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. FIIs ने कल भारतीय शेयर बाजार से 3,466 करोड़ रुपए निकाले थे.

अमेरिका-ईरान तनाव बना कारण

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भी  शेयर बाजार में भारी गिरावट का कारण रहा. गुरुवार को अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम पर अप्रत्यक्ष बातचीत हुई, हालांकि यह बातचीत बेनतीजा रही जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और सैन्य संघर्षों को लेकर चिंता बढ़ गई. इससे पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि उसे 10-15 दिन के भीतर अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करना होगा वरना बहुत गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

रुपए में गिरावट

डॉलर की बढ़ती मांग के चलते रुपए में मामूली गिरावट दर्ज हुई. रुपए में लगातार गिरावट भी भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट का कारण बना हुआ है. आज भारतीय रुपए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.9475 पर खुला.