West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

अमीर बनने का सबसे बड़ा मौका! आने वाला है बड़ा क्रैश, रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने दी चेतावनी

‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर बड़े आर्थिक क्रैश की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि 2026-27 में आने वाला यह सबसे बड़ा क्रैश अमीर बनने का सुनहरा मौका होगा. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि गिरावट में सोना, चांदी और बिटकॉइन जैसे असली एसेट्स खरीदें.

@MartiniGuyY
Kuldeep Sharma

नई दिल्ली: मशहूर लेखक और वित्तीय विशेषज्ञ रॉबर्ट कियोसाकी ने फिर से दुनिया को आगाह किया है. 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि जल्द ही इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक क्रैश आने वाला है. लेकिन उन्होंने इसे डरने की बजाय अमीर बनने का मौका बताया. कियोसाकी का कहना है कि हर क्रैश में वे खुद और अमीर हुए हैं और इस बार भी वही रणनीति अपनाने की सलाह दे रहे हैं. उनका संदेश है- घबराएं नहीं, तैयार रहें.

मैं तो हर क्रैश में और अमीर हुआ

रॉबर्ट कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 1987, 2000, 2008, 2015, 2019 और 2022 के हर आर्थिक संकट में उन्होंने खुद को और मजबूत बनाया. हर बार जब बाजार गिरा, उन्होंने सस्ते दामों पर एसेट्स खरीदे और मुनाफा कमाया. उन्होंने कहा कि क्रैश उन्हें गरीब नहीं बनाता, बल्कि और अमीर बनाता है.

अब आने वाला है सबसे बड़ा क्रैश!

कियोसाकी ने चेतावनी दी कि 2026-27 में दुनिया को सबसे बड़ा आर्थिक क्रैश देखने को मिल सकता है, जो शायद एक बड़े डिप्रेशन का रूप ले सकता है. उन्होंने कहा कि वे खुद इस क्रैश में और अमीर बनने की तैयारी कर रहे हैं. उनका मानना है कि यह क्रैश आम लोगों के लिए भी अमीर बनने का बड़ा अवसर हो सकता है, अगर वे सही समय पर सही फैसला लें. 

सेल पर खरीदें बड़े एसेट्स

रॉबर्ट कियोसाकी की सलाह है कि क्रैश या मंदी के दौरान बड़े एसेट्स बहुत सस्ते दामों पर मिलते हैं. ऐसे में निवेशकों को घबराकर बेचने की बजाय खरीदारी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इसी रणनीति से वे हर बार अमीर बने हैं. क्रैश के समय में सही एसेट्स खरीदना ही अमीर बनने का सबसे अच्छा तरीका है.

सोना-चांदी और बिटकॉइन ही सहारा!

कियोसाकी ने साफ सलाह दी कि क्रैश के समय में डॉलर, शेयर और बॉन्ड जैसी फेक करेंसी से दूर रहें. इसके बजाय असली सोना, चांदी, बिटकॉइन और इथेरियम जैसे एसेट्स खरीदें. इनकी कीमत क्रैश में गिर सकती है, लेकिन लंबे समय में ये निवेशकों को बहुत ज्यादा फायदा पहुंचा सकते हैं.