menu-icon
India Daily

Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के आज के भाव जारी, सबसे सस्ते रेट वाले शहर का नाम जानें

पेट्रोल डीजल कीमतें आज फिर चर्चा में हैं. पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये लीटर है, जबकि मुंबई में घरेलू रसोई गैस 941.50 रुपये है। इससे बजट पर असर पड़ता है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के आज के भाव जारी, सबसे सस्ते रेट वाले शहर का नाम जानें
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: पेट्रोल डीजल के रेट में आज देशभर में जबरदस्त हलचल है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह सभी शहरों के लिए ताजा पेट्रोल डीजल के रेट जारी कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार आज सबसे सस्ता ईंधन पोर्टब्लेयर में है, जहां पेट्रोल अठासी रुपये छियासठ पैसे लीटर और डीजल चौरासी रुपये छप्पन पैसे लीटर पर बिक रहा है, वहीं मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर सबसे सस्ता मिल रहा है.

भारत में कच्चे तेल के दाम गिरने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमत में तुरंत बदलाव नहीं होता. दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का असर देश की खुदरा कीमतों तक पहुंचने में कुछ समय लगता है. इसके पीछे टैक्स ढांचा और कंपनियों की लागत भी बड़ी वजह मानी जाती है.

पेट्रोल की कीमत

पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता 88.66 रुपये प्रति लीटर है. जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये, पटना में 112.70 रुपये, लखनऊ में 102.05 रुपये और भोपाल में 114.65 रुपये प्रति लीटर है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत मिश्रण के आधार पर अलग-अलग है. बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल 167.35 रुपये, पांच प्रतिशत एथेनॉल वाला 109.24 रुपये और 20 प्रतिशत एथेनॉल वाला पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर है.

डीजल की कीमत

डीजल की कीमतों की बात करें तो पोर्ट ब्लेयर में यह सबसे सस्ता 84.56 रुपये प्रति लीटर है. जयपुर में डीजल 97.78 रुपये, पटना में 99.87 रुपये, लखनऊ में 99.28 रुपये और भोपाल में 99.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. अलग-अलग राज्यों में कर और अन्य शुल्क अलग होने की वजह से डीजल के दाम में भी शहर के अनुसार अंतर देखने को मिलता है.