menu-icon
India Daily

Petrol-Diesel Prices: वीकेंड में पर लॉन्ग ड्राइव का है प्लान? बाहर जाने से पहले चेक कर लें पेट्रोल-डीजल के दाम

आज रविवार 29 मार्च को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे नए दाम जारी किए, लेकिन ज्यादातर शहरों में भाव स्थिर रहे.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Petrol-Diesel Prices: वीकेंड में पर लॉन्ग ड्राइव का है प्लान? बाहर जाने से पहले चेक कर लें पेट्रोल-डीजल के दाम
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: आज रविवार 29 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी रही. जो लोग बाहर घूमने की सोच रहे हैं उन्हें कच्चे तेल की कीमतों में बारे में भी जान लेना चाहिए. देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे अपडेटेड रेट जारी कर दिए, लेकिन आम उपभोक्ताओं को राहत मिली क्योंकि बड़े स्तर पर कोई बढ़ोतरी नहीं हुई. दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में भाव पिछले दिनों की तरह ही हैं. अगर आप वाहन चला रहे हैं तो पेट्रोल पंप जाने से पहले लेटेस्ट रेट जरूर देख लें, क्योंकि छोटे बदलाव हो सकते हैं.

दिल्ली-NCR में स्थिर भाव

नई दिल्ली में पेट्रोल अभी भी ₹94.77 प्रति लीटर है, जबकि डीजल ₹87.67 पर टिका हुआ है. गुड़गांव में पेट्रोल ₹95.36 और नोएडा में ₹94.85 पर उपलब्ध है. इन इलाकों में बदलाव बहुत मामूली रहा.

मेट्रो शहरों की तस्वीर

मुंबई में पेट्रोल ₹103.54 और डीजल ₹90.03 पर है. कोलकाता में पेट्रोल ₹105.41, चेन्नई में ₹100.80 और बेंगलुरु में पेट्रोल ₹102.92 प्रति लीटर बिक रहा है. इन महानगरों में भी ज्यादातर कीमतें स्थिर नजर आईं, हालांकि कुछ जगहों पर छोटी गिरावट दर्ज की गई.

अन्य प्रमुख शहरों के अपडेट

हैदराबाद में पेट्रोल सबसे महंगा ₹107.50 पर है, जबकि जयपुर ₹104.72, लखनऊ ₹94.84 और पटना में ₹105.54 चल रहा है. भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और तिरुवनंतपुरम में भी भाव अपेक्षाकृत शांत हैं. कुल मिलाकर बाजार में स्थिरता है.

घर बैठे अपने शहर का रेट कैसे चेक करें

इंडियन ऑयल ग्राहक RSP के बाद डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर मैसेज भेजें. BPCL वाले RSP <डीलर कोड> भेजकर 92231 12222 पर जानकारी पा सकते हैं. डीलर कोड पंप पर या कंपनी की वेबसाइट से आसानी से मिल जाएगा.इससे तुरंत सही रेट पता चल जाएगा.

कीमत तय करने वाले मुख्य कारक

पेट्रोल और डीजल की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल के भाव, डॉलर की मजबूती, विभिन्न टैक्स और देश में मांग-आपूर्ति के संतुलन पर निर्भर करती हैं. तेल कंपनियां इन सभी कारकों को ध्यान में रखकर हर रोज सुबह 6 बजे दामों को अपडेट करती हैं. फिलहाल बाजार में काफी स्थिरता है, जिससे आम लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि वैश्विक स्तर पर कोई बड़ी घटना होने पर भविष्य में कीमतों पर असर पड़ सकता है.