Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले चेक कर लें रेट, दिल्ली से पटना तक जानें आज का भाव

17 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर 17 सितंबर की सुबह वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. तेल कंपनियों ने आज ईंधन के नए दाम जारी कर दिए हैं और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी देश के प्रमुख शहरों में आज वाहन चालकों को कल के मुकाबले ज्यादा कीमत नहीं चुकानी होगी. हालांकि, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव अलग बने हुए हैं.

अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी भरवाने जा रहे हैं, तो अपने शहर का रेट जान लेना बेहतर रहेगा. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.31 रुपये और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता, चेन्नई, गाजियाबाद और पटना समेत अन्य शहरों में भी ईंधन की कीमतें अलग-अलग हैं. यहां जानिए प्रमुख शहरों में आज का पूरा भाव.

दिल्ली से चेन्नई तक जानें आज के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में दोनों के भाव क्रमशः 111.31 रुपये और 97.97 रुपये हैं. कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये है. चेन्नई में पेट्रोल 107.78 रुपये, जबकि डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.


इन शहरों में भी स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

गाजियाबाद में पेट्रोल 101.76 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है. पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये, जबकि डीजल 99.36 रुपये है. नागपुर में पेट्रोल 111.90 रुपये और डीजल 98.20 रुपये प्रति लीटर है. देहरादून में पेट्रोल 103.54 रुपये और डीजल 95.93 रुपये है. आगरा में पेट्रोल 101.66 रुपये, जबकि डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर है.

मई में लगातार चार बार बढ़े थे दाम

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बढ़ोतरी 25 मई 2026 को हुई थी. मई में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बीच तेल कंपनियों ने 15, 19, 23 और 25 मई को चार बार दाम बढ़ाए थे. इन बढ़ोतरी के बाद केवल 11 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब 7.5 से 8.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई थीं.

मोबाइल से भी पता कर सकते हैं ईंधन का भाव

पेट्रोल-डीजल की कीमत जानने के लिए घर बैठे एसएमएस की सुविधा भी उपलब्ध है. इंडियन ऑयल का रेट जानने के लिए 9224992249 पर मैसेज भेजा जा सकता है. भारत पेट्रोलियम के लिए 9223112222 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लिए 9222201122 पर एसएमएस भेजकर कीमत पता की जा सकती है. इससे पेट्रोल पंप जाने से पहले अपने शहर का रेट जांचना आसान हो जाता है.