Petrol Diesel Rates Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा बदलाव! शहर बदलते ही 30 रुपये तक का फर्क, चेक करें लेटेस्ट रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अलग-अलग शहरों में इनके दाम का अंतर लोगों की जेब पर साफ दिखाई दे रहा है . 15 सितंबर को ब्रेंट क्रूड 106.48 डॉलर प्रति बैरल पर रहा .

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल खरीदने वालों के लिए आज राहत की बात यह है कि सरकारी तेल कंपनियों ने 15 सितंबर के लिए ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल एक ही कीमत पर मिल रहे हैं. अलग-अलग शहरों में इनके दाम में काफी बड़ा अंतर बना हुआ है. कच्चे तेल की बात करें तो ब्रेंट क्रूड सुबह 106.48 डॉलर प्रति बैरल पर था .

दिल्ली से तुलना करें तो कहां महंगा है पेट्रोल-डीजल

देश की राजधानी दिल्ली को बेंचमार्क मानें तो यहां इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है. इसके मुकाबले चित्तूर में पेट्रोल 16.22 रुपये और डीजल 10.86 रुपये प्रति लीटर ज्यादा महंगा है. दूसरी ओर पोर्ट ब्लेयर में दिल्ली के मुकाबले पेट्रोल 13.46 रुपये और डीजल 10.64 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिल रहा है .

राज्यों की राजधानियों में भी ईंधन के दाम एक जैसे नहीं हैं . जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है . पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है. इससे साफ है कि पेट्रोल की कीमत में शहरों के बीच अंतर ज्यादा दिखाई दे रहा है.


भोपाल में पेट्रोल-डीजल की कीमत ने बढ़ाई जेब की चिंता

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है. ऐसे में दिल्ली के मुकाबले भोपाल में पेट्रोल भरवाना ज्यादा महंगा पड़ता है. दूसरी तरफ लखनऊ में पेट्रोल की कीमत जयपुर और पटना की तुलना में कम है. हालांकि डीजल के दाम इन शहरों में करीब-करीब समान स्तर पर बने हुए हैं. यही अंतर रोजाना वाहन चलाने वाले लोगों के ईंधन बजट पर असर डालता है .

पेट्रोल और डीजल की कीमत पूरे देश में एक जैसी नहीं होने के पीछे कई वजहें हैं. केंद्र सरकार के टैक्स के साथ राज्य सरकारों का वैट, स्थानीय कर और दूसरे शुल्क भी अंतिम कीमत तय करते हैं. इसके अलावा तेल कंपनियों की कीमतों और स्थानीय स्तर पर लागू शुल्क का भी असर पड़ता है. इसलिए एक ही दिन में अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में काफी अंतर दिखाई दे सकता है .