Petrol-Diesel Price Today: तेल महंगा होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बदले? देखें आज की कीमत

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार पर दिखाई दे रहा है. होर्मुज में जहाजों पर हमले के बाद क्रूड ऑयल 0.80 फीसदी बढ़कर 96.28 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच होर्मुज में जहाजों पर हमले की खबरों ने ऊर्जा बाजार की चिंता बढ़ा दी है. क्रूड ऑयल 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 96.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. ऐसे में लोगों की नजर इस बात पर है कि इसका असर घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कब दिखाई देगा.

दिल्ली-एनसीआर में क्या है आज का भाव

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है. प्रीमियम ईंधन XP95 की कीमत 109.24 रुपये और हाई-ऑक्टेन XP100 का भाव 167.35 रुपये प्रति लीटर है. नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये है, जबकि फरीदाबाद में पेट्रोल 103.28 रुपये और डीजल 95.94 रुपये है.

चंडीगढ़ से विशाखापट्टनम तक अलग-अलग रेट

अलग-अलग राज्यों में वैट और दूसरे करों के अंतर के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग रहती हैं. देहरादून में पेट्रोल 100.55 रुपये और डीजल 95.93 रुपये प्रति लीटर है. विशाखापट्टनम में पेट्रोल 116.39 रुपये और डीजल 104.11 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं चंडीगढ़ में कम टैक्स के कारण पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.


यूपी, बिहार और राजस्थान में कितना दाम

लखनऊ में आज पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.69 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये प्रति लीटर है. फिलहाल इन शहरों में भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

क्रूड की तेजी पर टिकी बाजार की नजर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से आगे चलकर ईंधन की कीमतों पर असर पड़ने की आशंका बनी रहती है. अभी भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में फिलहाल वाहन चालकों को राहत मिली हुई है. हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और क्रूड की कीमतों में होने वाले अगले उतार-चढ़ाव पर बाजार की नजर बनी हुई है.