Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम ने फिर दिया झटका? जानें आज आपके शहर का रेट

पेट्रोल-डीजल खरीदने वालों के लिए आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बुधवार को नए रेट जारी हो गए हैं. दिल्ली से चंडीगढ़ तक दाम पहले जैसे ही हैं.

Pinterest
Reepu Kumari

Petrol-Diesel Price Today: हर दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों पर नजर रखने वाले लोगों के लिए बुधवार को राहत और चिंता दोनों वाली खबर है. पेट्रोलियम कंपनियों ने 7 अक्टूबर के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 101 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है, जिससे आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों को लेकर लोगों की नजर बनी हुई है.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार पर दिखाई दे रहा है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद भारतीय बाजार में फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. यानी बुधवार को वाहन चलाने वालों को अपनी जेब पहले जितनी ही ढीली करनी होगी. देश के अलग अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और अन्य वजहों से पेट्रोल डीजल की कीमतों में अंतर बना हुआ है.

देशभर में पेट्रोल-डीजल का भाव

1. दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का भाव


राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. आज दोनों ईंधनों की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

2. मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम

मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है. महानगरों में मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा बनी हुई है.

3. कोलकाता और चेन्नई का रेट

कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है.

4. नोएडा और चंडीगढ़ में कितनी कीमत

नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.56 रुपये प्रति लीटर है. वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर के भाव पर है. रोज के दाम सुबह अपडेट किए जाते हैं.

मोबाइल से ऐसे पता करें आज का रेट

पेट्रोल डीजल की कीमतें रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं. इंडियन ऑयल ग्राहक RSP के बाद स्पेस देकर शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. BPCL ग्राहक RSP के बाद शहर का कोड लिखकर 9223112222 पर संदेश भेजकर भाव जान सकते हैं. HPCL ग्राहक HPPRICE के बाद स्पेस और शहर का कोड लिखकर 9222201122 पर SMS कर सकते हैं.