menu-icon
India Daily

संडे को लॉन्ग ड्राइव का है प्लान? गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले यहां चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

हर दिन की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं. अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट जरूर चेक कर लें.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
संडे को लॉन्ग ड्राइव का है प्लान? गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले यहां चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट
Courtesy: X (@hanktbsp)

देश में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. तेल विपणन कंपनियों ने सुबह 6 बजे नए रेट जारी किए, लेकिन अधिकतर शहरों में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है. अगर आप भी हर रोज अपनी गाड़ी का टंकी फुल करवाते हैं तो भरवाने से पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें. 

हर शहर में पेट्रोल डीजल के दामों में हल्का अंतर देखने को मिल सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य स्तर पर वैट और अन्य स्थानीय टैक्स लगाए जाते हैं.

क्या है पेट्रोल के रेट?

देश की राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है. पड़ोसी शहर गुड़गांव में यह 95.65 रुपये और नोएडा में 94.88 रुपये प्रति लीटर है. वहीं मुंबई में 103.50 रुपये, कोलकाता में 105.45 रुपये, चेन्नई में 100.90 रुपये, बैंगलोर में 102.92 रुपये और भुवनेश्वर में 101.16 रुपये प्रति लीटर के रेट से पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है. इन शहरों में कीमतें पिछले कुछ दिनों से लगभग ना के बराबर बदली है, इससे उपभोक्ताओं को राहत है.

क्या है डीजल के रेट?

डीजल की कीमतों के बारे में बात करें तो इसमें भी स्थिरता देखी जा रही है. नई दिल्ली में डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. गुड़गांव में 88.10 रुपये, नोएडा में 87.98 रुपये पर है. मुंबई में डीजल 90.03 रुपये, कोलकाता में 92.02 रुपये, चेन्नई में 92.48 रुपये, बैंगलोर में 90.99 रुपये और भुवनेश्वर में 92.74 रुपये प्रति लीटर है. परिवहन क्षेत्र और किसानों के लिए डीजल के ये भाव महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इसमें तेज उतार-चढ़ाव से उनके इंकम पर काफी असर पड़ता है.

कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में पेट्रोल और डीजल के रेट मुख्य रूप से तेल विपणन कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) तय करती हैं. ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर-रुपये विनिमय दर, रिफाइनिंग लागत, करों और मांग-आपूर्ति जैसे कई कारकों को ध्यान में रखकर दैनिक आधार पर कीमतों की समीक्षा करती हैं. 2017 से दैनिक मूल्य संशोधन व्यवस्था लागू है, जिससे कीमतें वैश्विक परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाती हैं. हालांकि, अंतिम रिटेल मूल्य में राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले वैट और अन्य शुल्क भी जुड़ते हैं, जिससे अलग-अलग राज्यों में भाव भिन्न होते हैं.