पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों का ऐलान, दिल्ली से पटना तक; अभी चेक करें लेटेस्ट रेट

सरकारी तेल कंपनियों ने 13 मई की सुबह पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल को रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात सामने आ रही है.

Pinterest
Reepu Kumari

देश में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों का ऐलान हो गया है. बुधवार सुबह 6 बजे सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने नए रेट का ऐलान कर दिया है. इस बार भी वाहन चालकों को राहत मिली है क्योंकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि तेल कंपनियों पर लगातार आर्थिक दबाव बना हुआ है.

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनियों को हर दिन करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसके बावजूद कंपनियां फिलहाल ग्राहकों को राहत देने की रणनीति पर कायम दिखाई दे रही हैं, जिससे आम लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है.

क्या हैं आपके शहर के पेट्रोल के रेट

शहर

क्या हैं आपके शहर के डीजल के रेट:

शहर

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट 

भारत में पेट्रोलियम प्रोडक्ट के दाम सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा तय की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी कीमत की अनुमति दी जाती है. इसका पालन डीजल रिटेलर्स और यूजर्स को सख्ती से पालन करना होता है. ऐसे कई कारक हैं जो या तो फ्यूल की कीमतों को नीचे लाते हैं या फिर उन्हें बढ़ाते हैं. 

अपने शहर की कीमत कैसे जानें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, तो आप यह जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल पर पा सकते हैं.

  • इंडियन ऑयल ग्राहक: अपने मोबाइल से लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92249 92249 पर.

  • BPCL ग्राहक: लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92231 12222 पर.

डीलर कोड आपको पेट्रोल पंप पर या संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर मिल जाएगा.