14 मई की सुबह क्या बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? नए रेट देखकर लोग रह गए हैरान; आप भी करें चेक
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल कंपनियों के भारी नुकसान का जिक्र करते हुए संकेत दिए कि भविष्य में कीमतों पर असर पड़ सकता है.
नई दिल्ली: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर देश में पेट्रोल और डीजल के रेट को चर्चा में ला दिया है. तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे और सरकार के संकेतों के बाद लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या आने वाले दिनों में ईंधन महंगा हो सकता है. हालांकि 14 मई को आम लोगों को राहत मिली और देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रहीं. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की मौजूदा स्थिति आगे चलकर घरेलू कीमतों पर असर डाल सकती है. चेक करें कच्चे तेल की कीमत.
क्या हैं आपके शहर के पेट्रोल के रेट
क्या हैं आपके शहर के डीजल के रेट:
कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट
भारत में पेट्रोलियम प्रोडक्ट के दाम सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा तय की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी कीमत की अनुमति दी जाती है. इसका पालन डीजल रिटेलर्स और यूजर्स को सख्ती से पालन करना होता है. ऐसे कई कारक हैं जो या तो फ्यूल की कीमतों को नीचे लाते हैं या फिर उन्हें बढ़ाते हैं.
अपने शहर की कीमत कैसे जानें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, तो आप यह जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल पर पा सकते हैं.
Also Read
-
इंडियन ऑयल ग्राहक: अपने मोबाइल से लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92249 92249 पर.
-
BPCL ग्राहक: लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92231 12222 पर.
डीलर कोड आपको पेट्रोल पंप पर या संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर मिल जाएगा.