FD में निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले! इस बैंक ने बढ़ा दीं ब्याज दरें

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक (HDFC) ने चुनिंदा अवधियों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है. नई दरें 4 नवंबर, 2026 से लागू होंगी.

pinterest
Sagar Bhardwaj

फिक्स्ड डिपॉसिड (FD) एक बेहद ही सुरक्षित निवेश माना जाता है, इसलिए कई लोग इसमें निवेश करना पसंद करते हैं. अगर आप भी एफडी में निवेश करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक (HDFC) ने चुनिंदा अवधियों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है. नई दरें 4 नवंबर, 2026 से लागू होंगी.

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 7.20% का ब्याज

अब वरिष्ठ नागरिक 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल की एफडी पर 7.20% का ब्याज पा सकते हैं. वहीं आम नागरिक तीन साल 1 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर 6.60% की ब्याज का फायदा ले सकते हैं.

इस एफडी पर ब्याज दरों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

हालांकि HDFC बैंक ने 60 दिन की एफडी पर ब्याज दरों मं कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं 61 दिन से लेकर 6 महीने की एफडी पर 4.75% ब्याज कर दिया है जो अभी तक 4.25% था. यानी ब्याज में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोत्तरी हुई है. आम नागरिकों के लिए 5 साल 1 दिन से लेकर 10 सालों की एफडी पर ब्याज दरों में सबसे अधिक बढ़ोत्तरी हुई है जो की 6% से लेकर 6.60% तक हैं.


क्या एफडी से मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगता है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एफडी से मिलने वाले ब्याज पर इनकम टैक्स लगता है. हालांकि, कितना टैक्स लगेगा, यह आपकी सालाना कुल कमाई और लागू टैक्स स्लैब पर निर्भर करता है. FD से मिलने वाला ब्याज आपकी कुल आय में जोड़ा जाता है और उस पर आपके लागू इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स लगता है.