शादी-ब्याह और त्योहारों की खरीदारी से पहले जान लें सोने-चांदी के भाव, आपके शहर में क्या है रेट?
पिछले हफ्ते आई तेज गिरावट के बाद घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने सोमवार को वापसी की.
Gold and Silver Rates Today: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले हफ्ते तेज गिरावट के बाद सोमवार को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव संभले. सोने की कीमत में बढ़त आई, वहीं चांदी ने इससे ज्यादा तेजी दर्ज की.
मंगलवार सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार से फिर कमजोरी के संकेत मिले. कॉमेक्स पर सोना और चांदी दोनों नीचे कारोबार करते दिखाई दिए. ऐसे में त्योहार के समय में गहने खरीदने की जो लोग योजना बना रहे उन लोगों के लिए अपने शहर के ताजा भाव जानना जरूरी है.
दिल्ली में सोने चांदी के भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,170 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. वहीं, 22 कैरेट सोना 1,28,489 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. चांदी का भाव 1,83,490 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.
Also Read
मुंबई में सोने और चांदी का रेट
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,410 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. 22 कैरेट सोना 1,28,709 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका. यहां चांदी का भाव 1,83,810 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.
कोलकाता में सोने के दाम
कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,230 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,544 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. चांदी 1,83,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही.
चेन्नई में सबसे महंगा सोना
चेन्नई में छह शहरों के मुकाबले सोने के सबसे ज्यादा भाव दर्ज किए गए. यहां 24 कैरेट सोना 1,40,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,29,085 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. चांदी की कीमत 1,84,340 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.
बेंगलुरु में सोने चांदी की कीमत
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. 22 कैरेट सोना 1,28,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया. वहीं, चांदी की कीमत 1,83,950 रुपये प्रति किलोग्राम रही.
हैदराबाद में क्या है सोने का रेट?
हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,640 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. यहां 22 कैरेट सोना 1,28,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया. चांदी का भाव 1,84,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा.